RBI Levies Penalties on These Banks: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेगुलेटरी कंप्लायंस में कमियों के कारण तीन बैंकों पर जुर्माना लगा दिया है। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं। इन बैंकों ने आरबीआई के द्वारा तय किए गए कुछ जरूरी नियमों का ठीक से पालन नहीं किया था। जिसकी वजह से यह जुर्माना लगया गया है।

कोटक महिंद्रा बैंक पर 61.4 लाख रुपये का जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक पर 61.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक ने लोन देने से जुड़े कुछ जरूरी नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया था, जिसकी वजह से बैंक पर जुर्माना लगाया गया है। RBI ने बताया है कि "Guidelines on Loan System for Delivery of Bank Credit" को लेकर जो निर्देश दिए गए थे, जिसका बैंक ने उल्लंघन किया गया। इसलिए यह कार्रवाई की गई।
IDFC फर्स्ट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक पर भी लगा जुर्माना
इसके अलावा IDFC फर्स्ट बैंक पर आरबीआई ने 38.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है क्योंकि बैंक ने 'Know Your Customer' (KYC) से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया।
इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक पर 29.6 लाख रुपये का जुर्माना लगा क्योंकि उसने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने से जुड़े RBI के नियमों का उल्लंघन किया है।
यस बैंक को भी उसे टैक्स विभाग से 244.20 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। यह नोटिस साल 2016-17 के टैक्स को लेकर है। बैंक ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि टैक्स विभाग ने जो नया हिसाब लगाया है, उसमें बैंक की आय को लेकर जो आंकड़े टैक्स रिटर्न में दिए गए थे, उन्हें ही आधार माना गया है, न कि टैक्स विभाग द्वारा तय की गई आय को। इस वजह से टैक्स की रकम बढ़ गई है।
ग्राहकों और बैंकों के बीच ट्रांसपरेंसी बढ़ती है
RBI ने बताया कि बैंकों द्वारा नियमों के पालन में कुछ कमियां देखी गई हैं, जिसके आधार पर यह जुर्माना लगाया गया। हालांकि, RBI ने यह भी साफ किया है कि यह जुर्माना बैंकों और उनके ग्राहकों के बीच हुए किसी भी समझौते या लेन-देन को गलत नहीं ठहराता है। इसका मतलब यह है कि यह कार्रवाई सिर्फ नियमों के उल्लंघन को लेकर की गई है, और इसका असर ग्राहकों के साथ बैंकों के रिलेशन पर नहीं पड़ेगा।
इस तरह की कार्रवाई RBI के बड़े उद्देश्य का हिस्सा है। इससे ग्राहकों और बैंकों के बीच ट्रांसपरेंसी बनी रहती है। ऐसे एक्शन से बैंकों को भी समझ आता है कि अगर वे नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उन्हें इसके नतीजे भुगतने होंगे। RBI लगातार यह देखता है कि बैंक उसके बनाए गए नियमों का सही तरीके से पालन कर रहे हैं या नहीं। इससे देश की बैंकिंग व्यवस्था भी मजबूत और स्थिर बनी रहती है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications