नई दिल्ली, जुलाई 20। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2 और बैंकों पर प्रतिबंध की घोषणा की है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि इन दोनों बैंकों के खाताधारक अब अपना जम पैसा नहीं निकाल पाएंगे। आरबीआई का कहना है कि इन दोनों बैंकों की वित्तीय स्थिति काफी खराब होने के चलते यह प्रतिबंध लागू किए गए हैं। आइये जानते हैं कि इस दोनों बैंकों में जमा खाताधारकों का पैसा अब कैसे और कितना मिल सकेगा।
आरबीआई ने लगाया 2 कोआपरेटिव बैंकों पर प्रतिबंध
आरबीआई ने 2 कोआपरेटिव बैंकों पर प्रतिबंध की घोषणा की है। इन बैंकों का नाम श्री मल्लिकार्जुन पटाना सहकारी बैंक, मस्की और नासिक जिला गिरना सहकारी बैंक। इन प्रतिबंधों को लागू करने के साथ ही आरबीआई ने साफ किया है कि अब बैंक के ग्राहक अपनी जमा रकम भी नहीं निकाल पाएंगे।
जानिए कैसे वापस मिलेगा खाताधारकों को पैसा
आरबीआई ने इन दोनों बैंकों पर उनकी बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए प्रतिबंध लगाया है। वहीं अब इन दोनों बैंक के ग्राहकों का पैसा वापस पाने के लिए इंतजार करना होगा। इसके बाद जब आरबीआई पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू करेगा, उसके बाद ग्राहकों को उनका पैसा क्लेम करने पर ही मिलेगा। हालांकि आरबीआई ने बतया है कि नासिक जिला गिरना सहकारी बैंक के 99.87 प्रतिशत जमाकर्ता जमा बीमा और कर्ज गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) बीमा योजना के दायरे में आते हैं। वहीं श्री मल्लिकार्जुन पटाना सहकारी बैंक के 99.53 प्रतिशत जमाकर्ता भी डीआईसीजीसी बीमा योजना के दायरे में आते हैं। लेकिन बचे लोगों का काफी पैसा डूबेगा। वहीं आरबीआई ने तत्काल प्रभाव से खातों से पैसा निकालने पर रोक लगा दी है। आरबीआई ने बताया है कि इन बैंकों की मौजूदा नकदी की स्थिति को देखते हुए सभी बचत बैंक या चालू खातों या जमाकर्ता के किसी अन्य खाते में कुल शेष राशि से कोई भी रकम निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। लेकिन जमा को लेकर कर्ज को समायोजित करने की अनुमति है।
लोन भी नहीं दे पाएंगे यह बैंक
पाबंदियों के मद्देनजर दोनों बैंक रिजर्व बैंक की पूर्व-मंजूरी के बिना कोई नया लोन नहीं दे पाएंगे। इसके अलावा न ही लोन का नवीनीकरण भी नहीं कर पाएंगे। साथ ही उन्हें कोई नया निवेश करने की भी अनुमति नहीं होगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
