नई दिल्ली, जुलाई 24। आरबीआई ने एक साथ 4 बैंकों पर सख्त कदम उठाया है। इसके साथ ही इन बैंंकों के कारोाबर न केवल कई प्रतिबंध लागू हो गए हैं, बल्कि खाताधारकों के पैसे निकालने पर भी प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इसके अलते अब इन चारों बैंकों के खाताधारक अपना पूरा जमा पैसा नहीं निकाल सकते हैं। अब यह पैसा कैसे और कब मिलेगा, इस समय यह जानना काफी कठिन हो गया है। आइये जानते हैं कि कौन से हैं यह 4 और बैंक किस बैंक के ग्राहक अब कितना तक पैसा निकाल सकते हैं।
ये हैं प्रतिबंध वाले बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 4 और सहकारी बैंकों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। इन प्रतिबंधों में बैंक खातों से पैसा निकालने की सीमा तय करना भी शामिल है। ऐसे में अब इन बैकों के खाताधारक अपना जमा अधिकांश पैसा नहीं निकाल पाएंगे। आरबीआई के अनुसार उसने यह कदम इन बैंकों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को देखते हुए उठाया है। जिना बैंकों पर आरबीआई ने प्रतिबंध लागू किए हैं उनका नाम है साईबाबा जनता सहकारी बैंक, दि सूरी फ्रेंड्स यूनियन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सूरी (पश्चिम बंगाल) और बहराइच का नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड।
जानिए बैंक के हिसाब से पैसा निकालने की लिमिट
आरबीआई के आदेश के अनुसार, साईबाबा जनता सहकारी बैंक के खाताधारक 20,000 रुपये से ज्यादा जमा पैसा नहीं निकाल सकते है। वहीं सूरी फ्रेंड्स यूनियन को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहक अधिकतम 50,000 रुपये तक ही निकाल सकते हैं। इसके अलावा नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के खाताधारक अधिकतम 10,000 रुपये ही निकाल सकते हैं। वही आरबीआई ने बिजनौर स्थित यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर रोक लगाते हुए बताया है कि इस बैंक के ग्राहक अब कोई भी पैसा नहीं निकाल सकते हैं।
जानिए किस नियम के तहत की गई है कार्रवाई
आरबीआई की तरफ से चारों सहकारी बैंकों को यह निर्देश बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत जारी किए हैं। यह प्रतिबंध शुरू में 6 माह के लिए लागू किए गए हैं। रिजर्व बैंक ने साथ ही यह भी बतया है कि सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक पर धोखाधड़ी से संबंधित कुछ मानदंडों के उल्लंघन को लेकर 57.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
