आज के दौर में अधिकतर काम के वक्त पैसों की जरूरत पड़ती है लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि हमारे पास कटे-फटे नोट आ जाते हैं जिसको लेकर मन में चिंता हो जाती है कि इस नोट को कैसे चलाएं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, तो ऐसे समय आप बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं लेकिन आपको पता होना चाहिए कुछ नोटों को बैंक लेने से भी मना कर देता है। चलिए आपको बताते हैं।

RBI का कहना है कि हर तरह के खराब नोट को बदला जा सकता है, बशर्ते नोट पहचानने लायक हो। यानी नोट पर उसका कीमत, सीरियल नंबर और बाकी जरूरी निशान साफ-साफ दिखने चाहिए। अगर नोट में कट है, थोड़ा फटा हुआ है या गंदा हो गया है, तो उसे बैंक स्वीकार कर लेगा और नया नोट दिया जाएगा।
तीन तरह के खराब नोट
RBI ने नोटों को तीन कैटेगारी में बांटा है:
गंदे या घिसे-पिटे नोट - समय के साथ जो नोट पुरानी हालत में आ जाते हैं।
आंशिक रूप से कटे नोट - जिनका कोई हिस्सा गायब हो, लेकिन बाकी नोट सही हो।
गलत प्रिंटिंग वाले नोट - जिन पर छपाई की गड़बड़ी हो, जैसे सीरियल नंबर ठीक से न छपा हो।
इन सभी तरह के नोट ग्राहकों को बैंक में जमा करने पर बदले जा सकते हैं।
कब बैंक नहीं बदलेगा नोट?
अगर नोट का आधे से ज्यादा हिस्सा गायब है या पहचानने में मुश्किल है कि वह कौन-सा नोट है, तो बैंक उसे बदलने से इनकार कर सकता है। उदाहरण के लिए अगर 500 रुपए का नोट इस तरह फट गया हो कि उसका आधा हिस्सा गायब हो तो वह मान्य नहीं होगा।
किसी भी बैंक में कर सकते हैं नोट बदल
यह जरूरी नहीं है कि खराब नोट बदलने के लिए आपको उसी बैंक में जाना पड़े, जहां आपका खाता है। आप देश के किसी भी बैंक में जाकर अपने कटे-फटे नोट बदल सकते हैं। यह सुविधा सभी ग्राहकों के लिए है।
लोगों को क्या फायदा?
इस नियम से आम लोगों को बड़ी राहत मिलती है। कई बार दुकानदार खराब नोट लेने से इनकार कर देते हैं और ग्राहक को नुकसान उठाना पड़ता है। अब RBI के दिशा-निर्देशों से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो गई है।
अगर बैंक मना करे तो क्या करें?
अगर किसी वजह से बैंक कर्मचारी नोट बदलने से इनकार करें, तो ग्राहक RBI के नियमों का हवाला दे सकते हैं। जरूरत पड़ने पर लिखित शिकायत भी की जा सकती है।
RBI के नियमों के तहत अब खराब, कटे या फटे नोटों को आसानी से बदला जा सकता है। बस शर्त यही है कि नोट का असली कीमत और पहचान साफ दिखनी चाहिए। ऐसे में अगर आपके पास भी पुराने या फटे नोट रखे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
