RBI Grade B Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। भारतीय रिजव बैंक ऑफिसर ग्रेड बी के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए ये शानदार मौका है।

बैंक ने इसकी जानकारी समाचार पत्र में विज्ञापन जारी करके किया है। 10 सितंबर से आरबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर शाम 6 बजे तक है।
आरबीआई ने ग्रेड ऑफिसर के कुल 120 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें तीन अलग-अलग विभागों में नियुक्ति की जाएगी। इनमें General, DISM, DEPR डिपार्टमेंट शामिल हैं। जो लोग इस बैंक में काम करना चाहते हैं उनके लिए ये बेहतरीन मौका हो सकता है समय रहते हुए इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू: 10 सितंबर 2025
आवेदन की आखिरी तारीख: 30 सितंबर 2025
फेज-1 परीक्षा: 18 और 19 नवंबर 2025
फेज-2 परीक्षा: 6 और 7 दिसंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट: opportunities.rbi.org.in
एजुकेशनल योग्यता
जनरल पोस्ट: किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन में न्यूनतम 60% अंक या फिर मास्टर्स डिग्री।
DEPR पोस्ट: इकोनॉमिक्स/फाइनेंस/PGDM/MBA में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री।
DISM पोस्ट: स्टेटिस्टिक्स या मैथमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन, कम से कम 55% अंकों के साथ।
उम्र सीमा
उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिल सकती है। पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी।
आवेदन की प्रक्रिया
सबसे पहले आरबीआई की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
"Apply Online" लिंक पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगिन करके पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें।
पासपोर्ट साइज फोटो और साइन अपलोड करें।
जरूरी दस्तावेज और डेक्लेरेशन अपलोड करें।
रजिस्ट्रेशन चार्ज का ऑनलाइन भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
क्यों खास है यह भर्ती?
आरबीआई में ग्रेड बी पद सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि करियर ग्रोथ का शानदार मौका है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन, पेंशन सुविधाएं और स्थिर करियर मिलता है। इसके अलावा, यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षाओं में गिनी जाती है।
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications