RBI On PayTm Payments Bank: सोमवार को मीडिया से बात करते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शशिकांत दास ने कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर की गई कार्यवाही के खिलाफ कोई समीक्षा नहीं की जाएगी। मीडिया और लोगों के द्वारा ये कयास लगाया जा रहा था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पेमेंट पेटीएम बैंक पर किए गए फैसले की वापस समीक्षा कर सकता है।
मीडिया को संबोधित करते हुए शशिकांत दास ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई की कोई समीक्षा नहीं हो रही है।

31 जनवरी 2024 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उसने पेटीएम पेमेंट बैंक और उससे जुड़े सभी सर्विस को बंद करने का फैसला सुनाया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लगाई यह रोक 29 फरवरी 2024 से लागू होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक को लेकर रिजर्व बैंक आफ इंडिया सबसे ज्यादा पूछे गए प्रश्नों के जवाब की सूची जारी करने वाला है, जिसमें लोगों द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब होंगे।
गौरतलब है कि पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगने के बाद से फास्ट टैग और वॉलेट के अलावा पेटीएम पेमेंट बैंक के खाते में पैसे का लेनदेन भी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
मीडिया को संबोधित करते हुए दास ने कहा कि पेटीएम पर आरबीआई की कार्रवाई कल के बाद ही की गई है। शशिकांत दास ने कहा कि वैसे तो वह पेंट एक क्षेत्र का समर्थन करता है लेकिन ग्राहकों की हितों की रक्षा करना भी रिजर्व बैंक आफ इंडिया की जिम्मेदारी है और यही कारण है कि उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक लगाई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की 8 तारीख को रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने मॉनेटरी पॉलिसी बैठक ऑर्गेनाइज की थी। उस दौरान उनसे पेटीएम के बारे में सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने सख्त रूप अपनाते हुए कहा था कि अगर सभी चीजों का अनुपालन किया गया होता, तो केंद्रीय बैंक को यह सख्त कदम ना उठाना पड़ता। उनके मुताबिक अगर पेटीएम ने सभी नियमों का पालन किया होता तो उसे आरबीआई के द्वारा कभी बंद नहीं किया जाता।
हालांकि कई लोगों को यह भी कंफ्यूजन है कि पूरा पेटीएम का पूरा पेमेंट एप्लीकेशन ही बंद किया जा रहा है लेकिन ऐसा नहीं है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा सिर्फ पेटीएम पेमेंट्स बैंक और उसके प्रोडक्ट्स पर लगाई गई है।
पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगने के बाद भी आप आसानी से पेटीएम पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर सकेंगे और इससे पैसे का लेनदेन किया जा सकेगा। हालांकि आप वॉलेट सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा फास्ट टैग भी आप नहीं रिचार्ज कर पाएंगे। अगर आपके फास्टैग में पहले से पैसे पड़े हुए हैं तो उसे आप 29 फरवरी के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा वॉलेट के पैसों को भी 29 फरवरी के बाद ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि आप इसे टिकट बुक करने और खरीदारी जैसे सभी काम आसानी से कर पाएंगे।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
