Shaktikanta Das Farewell: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में छह साल तक सेवाएं देने के बाद आज मंगलवार को शक्तिकांत दास रिटायर हो रहे हैं। उर्जित पटेल के पद छोड़ने के बाद 12 दिसंबर 2018 को शक्तिकांत दास को गवर्नर नियुक्त किया गया था। इस बीच उन्होंने अपनी विदाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सहित तमाम लोगों को धन्यवाद दिया है। आइए आपको बताते हैं कि शक्तिकांत दास ने ट्वीट करके इमोशनल पोस्ट में क्या लिखा है।

शक्तिकांत दास ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
शक्तिकांत दास ने अपने कार्यकाल के समाप्त होने पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) पर 5 पोस्ट शेयर किए हैं। इनमें उन्होंने PM Narendra Modi से लेकर लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पूरी आरबीआई टीम का आभार व्यक्त किया है।
शक्तिकांत दास ने मंगलवार को ट्वीट शेयर करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आरबीआई गवर्नर की भूमिका सौंपने और अपने कार्यकाल के दौरान मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। शक्तिकांत दास ने लिखा, "आरबीआई गवर्नर के रूप में देश की सेवा करने का अवसर देने और उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत आभारी हूं। उनके विचारों और सोच से बहुत लाभ हुआ।"
आरबीआई टीम को किया धन्यवाद
उन्होंने पोस्ट शेयर करके कहा, 'वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके निरंतर समर्थन और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। राजकोषीय-मौद्रिक समन्वय अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर था और इसने हमें पिछले छह सालों के दौरान कई चुनौतियों से निपटने में मदद की है। मैं वित्तीय क्षेत्र और अर्थव्यवस्था के सभी हितधारकों, विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों, उद्योग निकायों और संघों, कृषि, सहकारी और सेवा क्षेत्रों के संगठनों को उनके इनपुट और नीतिगत सुझावों के लिए धन्यवाद देता हूं।'
शक्तिकांत दास की जगह लेंगे संजय मल्होत्रा
शक्तिकांत दास की जहग संजय मल्होत्रा लेंगे। वह 11 दिसंबर से रिजर्व बैंक के नए गवर्नर होंगे। संजय मल्होत्रा फिलहाल रेवेन्यू सेक्रेटरी हैं। उन्होंने बजट 2024 को तैयार करने में भी काफी अहम भूमिका निभाई थी।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications