नयी दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक की कई सेवाओं पर रोक लगा दी है। आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक से इसके डिजिटल 2.0 प्रोग्राम के तहत कोई भी नयी सर्विस लॉन्च न करने और किसी भी ग्राहक को नया क्रेडिट कार्ड जारी न करने को कहा है। इससे बैंक ग्राहकों को फिलहाल नया क्रेडिट कार्ड नहीं मिलेगा। बैंकिंग नियामक ने ये आदेश प्राइमरी डेटा सेंटर में पावर फेलियर के कारण 21 नवंबर 2020 को बैंक की इंटरनेट बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम में आई दिक्कतों को ध्यान में रख कर दिया है।
एचडीएफसी बैंक संभाल रहा हालात
इधर एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा है कि ये अपने डिजिटल बैंकिंग चैनलों में हाल में आई दिक्कतों से निपटने के लिए ठोस कदम उठा रहा है। बैंक ने अपने ग्राहकों को आश्वासन दिया है कि मौजूदा कार्रवाइयों से इसके पहले से क्रेडिट कार्ड ले चुके ग्राहकों, डिजिटल बैंकिंग चैनलों और मौजूदा कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बैंक का मानना है कि इन कदमों से इसके ओवरऑल बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आरबीआई ने बैंक के बोर्ड से कहा है कि वह इन कमियों की जांच करे और जवाबदेही तय करे।
क्या गड़बड़ियां आईं सामने
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस और पेमेंट के अन्य तरीकों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्राहकों ने इन दिक्कतो की शिकायत भी की। 21 नवंबर को एचडीएफसी के डिजिटल पेमेंट मोड के काम न करने की भी बात सामने आई थी। इसी तरह की एक और घटना आज से ठीक एक साल 3 दिसंबर 2019 को हुई थी, जिसमें ग्राहकों ने शिकायत की थी कि वे अपने लोन की ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिलों का समय पर भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
पिछले महीने मेंटेनेंस के चलते रुकावट
मालूम हो कि एचडीएफसी और एसबीआई ने पिछले महीने ग्राहकों को कुछ सेवाओं के इस्तेमाल में दिक्कत आने का ऐलान किया था। एसबीआई ने कहा था कि रविवार 8 नवंबर को ऑनलाइन बैंकिंग में समस्या का सामना करना पड़ेगा। एसबीआई ने कहा था कि इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म को अपडेट किया जा रहा है। इससे ग्राहकों को बेहतर ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस मिलेगी। एचडीएफसी बैंक ने भी ग्राहकों को 8 नवंबर को नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करने में समस्या आने को लेकर चेतावनी दी थी।
मेंटेनेंस के बावजूद समस्या
पिछले महीने इन दोनों बैंकों ने अपने डिजिटल नेटवर्क पर मेंटेनेंस का काम किया। मगर बावजूद इसके इन दोनों के ही डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पर समस्याएं आई हैं। एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों ने पिछले महीने इसे लेकर शिकायत की थी। जबकि एसबीआई के ग्राहक कल 2 दिसंबर को ऐसी ही शिकायत कर रहे थे।
एसबीआई ग्राहकों की समस्या
एसबीआई के कई ग्राहकों ने बीते बुधवार को शिकायत की कि उनके ऑनलाइन लेन-देन फेल हो रहे हैं। कुछ ग्राहकों ने कहा है कि वे एसबीआई के योनो ऐप में लॉग-इन तक भी नहीं कर पा रहे। लॉग-इन करने उन्हें स्क्रीन पर Error मैसज दिख रहा था। एसबीआई ग्राहकों से ऐसी शिकायतें 1 दिसंबर से ही सुनने को मिल रही थी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
