RBI fixed the coupon rate of 10 year bond: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 11 अगस्त को साप्ताहिक बांड नीलामी के बाद 2033 में परिपक्व होने वाली नई 10-वर्षीय सरकारी प्रतिभूतियों के लिए 7.18 प्रतिशत की कूपन दर निर्धारित की।
कूपन दर बाजार की अपेक्षाओं के अनुरूप है। मनी मार्केट डीलरों ने नए बेंचमार्क बांड पर कूपन 7.10 प्रतिशत और 7.20 प्रतिशत के बीच आंका था। यह पिछले 10-वर्षीय बांड के मुकाबले आठ आधार अंक कम है, जो 7.26 प्रतिशत पर निर्धारित किया गया था। एक आधार अंक एक प्रतिशत का सौवां हिस्सा होता है।

आरबीआई की तरफ दी सूचना के अनुसार केंद्रीय बैंक ने नए 2033 बांड पर 14,000 करोड़ रुपये की पूरी राशि स्वीकार कर ली है। आरबीआई ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि 7.06 प्रतिशत 2028 बांड पर, कट-ऑफ कीमत (यील्ड) 99.50 रुपये या 7.1848 प्रतिशत थी, 7.30 प्रतिशत 2053 बांड पर, कट-ऑफ कीमत (यील्ड) 98.85 रुपये या 7.3949 प्रतिशत थी।
आरबीआई ने प्राथमिक डीलरों को देय अंडरराइटिंग कमीशन के लिए कट-ऑफ दरें 7.06 प्रतिशत जीएस 2028 पर 26 पैसे, नए 2033 बांड पर 36 पैसे और 7.30 प्रतिशत जीएस 2053 पर 67 पैसे निर्धारित की हैं।
वहीं मौजूदा बेंचमार्क बॉन्ड 7.26 फीसदी 2033 पर यील्ड 7.1863 फीसदी थी। 7 अगस्त को, केंद्रीय बैंक ने 2033 में परिपक्व होने वाली नई 10-वर्षीय सरकारी प्रतिभूतियों की घोषणा की।
नए बेंचमार्क बॉन्ड की घोषणा अपेक्षित थी, क्योंकि केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा 10-वर्षीय बेंचमार्क बॉन्ड 7.26 प्रतिशत 2033 पर बकाया राशि 1.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सरकार अपने खर्चों को पूरा करने के लिए बाजार से पैसा उधार लेने के लिए बांड जारी करती है। इन बांड्स की अवधि तीन साल से लेकर 40 साल तक होती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
