भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक ग्राहकों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब अगर किसी खाताधारक का निधन हो जाता है, तो उसके परिवार को बैंक में जमा पैसे के लिए लंबी और कठिन कानूनी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।
नए निर्देशों के तहत बैंक ऐसे मामलों को जल्दी और आसान तरीके से निपटाएंगे ताकि जरूरत के समय परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता मिल सके।

नॉमिनी और ज्वाइंट अकाउंट वालों के लिए बड़ी राहत
अगर जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई उसने पहले से नॉमिनी का नाम फिल करवाया है या अकाउंट किसी के साथ मिलकर चालू किया है तो (Survivorship Clause के तहत) तो बैंक को पैसे देने के लिए किसी भी तरह का कोर्ट ऑर्डर, वसीयत या उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र मांगने की जरूरत नहीं होगी। इससे नॉमिनी या ज्वाइंट अकाउंट होल्डर आसानी से रकम प्राप्त कर सकेगा।
सिर्फ तीन दस्तावेज में पूरा होगा काम
ऐसे मामलों में पैसा निकालने के लिए सिर्फ तीन दस्तावेज ही पर्याप्त होंगे
क्लेम फॉर्म (बैंक द्वारा दिया गया)
डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु प्रमाणपत्र)
नॉमिनी या ज्वाइंट अकाउंट होल्डर का वैध पहचान पत्र
इन दस्तावेजों के आधार पर बैंक को तुरंत क्लेम प्रोसेस करना होगा।
नॉमिनी न होने पर भी आसान नियम
अगर खाते में नॉमिनी नहीं है और न ही वह ज्वाइंट अकाउंट है, तब भी RBI ने परिवार को राहत देने की व्यवस्था की है। बैंक अपनी आंतरिक नीतियों के आधार पर एक निश्चित सीमा तक रकम दस्तावेजों के बिना दे सकते हैं। यह सीमा कम से कम 15 लाख रुपए रखी गई है।
बड़ी रकम पर अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत
अगर दावा 15 लाख रुपये से ज्यादा का है, तो बैंक कानूनी दस्तावेज जैसे उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र या अदालत से जारी वैध आदेश मांग सकते हैं। इसके अलावा मृतक के नाम से भविष्य में आने वाले किसी भी भुगतान (जैसे पेंशन, ब्याज, निवेश से मिलने वाली राशि) के लिए परिवार या नॉमिनी से सहमति पत्र (Indemnity cum Undertaking) भी लिया जा सकेगा।
फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी बदलाव का ऐलान
RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि अकाउंट खोलते समय ही यह स्पष्ट कर दिया जाए कि खातेधारक की मृत्यु की स्थिति में फिक्स्ड डिपॉजिट समय से पहले तोड़ी जा सकती है, चाहे वह लॉक-इन पीरियड में ही क्यों न हो। इससे परिवार को तुरंत पैसे की जरूरत होने पर मदद मिल सकेगी।
नियम लागू होने से होगा तुरंत फायदा
RBI का यह कदम देशभर के लाखों बैंक ग्राहकों के परिवारों के लिए राहत लेकर आया है। पहले जहां खातेधारक की मौत के बाद बैंक से पैसा लेने में कई महीने और ढेर सारे दस्तावेज लगते थे, अब यह प्रक्रिया बेहद आसान और तेज हो जाएगी। इससे आपात स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा समय पर मिल पाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
