Now gold loan up to Rs 4 lakh will be available: आरबीआई ने आज मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद गोल्ड लोन को लेकर बड़ा फैसला किया है। आरबीआई ने गोल्ड लोन की लिमिट को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दिया है। हालांकि यह गोल्ड केवल गोल्ड लोन बुलेट रिपेमेंट विकल्प पर ही दिया जा सकेगा।
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांता दास ने आज यहां ऐलान किया है कि चुनिंदा अर्बन कोआपरेटिव बैक अब अपने ग्राहकों को 4 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन दे सकते हैं। आरबीआई के अनुसार जो अर्बन कोआपरेटिव बैंक 31 मार्च 2023 तक निर्धारित प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (पीएसएल) के मापदंडों को पूरा कर चुके हैं, वह बैंक अब ज्यादा गोल्ड लोन बांट सकेंगे।

आज यानी 6 अक्टूबर 2023 को आरबीआई के बयान में इस विषय की रूपरेखा पेश की गई है। इसके अनुसार यह छूट लगातार जारी रखने के लिए पात्र शहरी सहकारी बैंकों को भविष्य में पीएसएल लक्ष्यों को पूरा करना होगा।
क्या है गोल्ड लोन बुलेट पुनर्भुगतान विकल्प
गोल्ड लोन बुलेट पुनर्भुगतान विकल्प के तहत, उधारकर्ताओं को ऋण अवधि के समापन पर संपूर्ण मूलधन और ब्याज राशि चुकानी होती है। मासिक ईएमआई शेड्यूल वाले पारंपरिक ऋणों के विपरीत, यह विकल्प ऋण अवधि के दौरान हर माह भुगतान की आवश्यकता को समाप्त करता है।
हालाँकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि गोल्ड लोन पर ब्याज की गणना पूरे कार्यकाल के दौरान मासिक रूप से की जाती है, और उधारकर्ता ऋण अवधि के अंत में कुल मूलधन और ब्याज का भुगतान करने के लिए बाध्य है। हालांकि आरबीआई ने कहा है कि इस मामले पर विस्तृत दिशानिर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।
बैंकों की गोल्ड लोन की ब्याज दरें
- एचडीएफसी गोल्ड लोन की ब्याज दरें 11 प्रतिशत से शुरू
- केनरा बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दरें 9.60 प्रतिशत से शुरू
- मुथूट गोल्ड लोन की ब्याज दरें 10.5 प्रतिशत से शुरू
- एसबीआई गोल्ड लोन की ब्याज दरें 8.65 प्रतिशत से शुरू
- कोटक महिंद्रा गोल्ड लोन की ब्याज दरें 8.00 प्रतिशत से शुरू
- इंडसइंड बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दरें 8.75 प्रतिशत से शुरू
- मणप्पुरम गोल्ड लोन की ब्याज दरें 9.90 प्रतिशत से शुरू
- पीएनबी गोल्ड लोन की ब्याज दरें 8.10 प्रतिशत से शुरू
- बैंक ऑफ बड़ौदा गोल्ड लोन की ब्याज दरें 9.15 प्रतिशत से शुरू
नोट: ब्याज दरें समय समय पर बदलती रहती हैं। ऐसे में एक बार बैंक क बेवसाइट से जरूर चेक कर लें।
किसी भी शहर का गोल्ड और चांदी का रेट जानने के लिए क्लिक करें
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
