मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की इस महीने के आरंभ में हुई बैठक के मिनट्स हाल ही में जारी हुए हैं। इससे यह जाहिर है कि एमपीसी के सदस्य प्याज के दाम में वृद्धि को लेकर चिंतित थे। इसका कारण खुदरा महंगाई में भारी इजाफा था, जिसमें प्याज का रोल अहम था। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज दर यानी रेपो रेट में कटौती का इस साल जो सिलसिला शुरू हुआ, उस पर दिसंबर में ही आकर विराम लगा। हालांकि इस साल आरबीआई ने रेपो रेट में 135 आधार अंकों की कटौती कर चुका है।

प्याज के दाम आसमान पर
गौरतलब है कि देश में प्याज की आपूर्ति का संकट पैदा होने के कारण पिछले कुछ महीने से इसका दाम आसमान पर है। बीते सप्ताह फिर प्याज का खुदरा भाव देश की राजधानी दिल्ली में 140 रुपये प्रति किलो के करीब चला गया। आरबीआई गवर्नर दास ने एमपीसी में कहा, "देश के कई हिस्सों में बेमौसम बरसात के कारण खरीफ सीजन की फसल खराब हो जाने के कारण सब्जियों के दाम, खासतौर से प्याज के भाव में काफी उछाल आया जिससे महंगाई दर में सितंबर के दौरान काफी वृद्धि हुई और यह सिलसिला अक्टूबर में भी जारी रहा।"
एमपीसी सदस्यों ने भी जताई चिंता
महंगाई में वृद्धि को लेकर एमपीसी के सदस्य चेतन घाटे ने कहा, "बीते तीन साल के दौरान इतनी बड़ी तेजी नहीं देखी गई और इसके फलस्वरूप आर्थिक विकास के मौजूदा दौर में आर्थिक नीति की अनिश्चितता भी बढ़ सकती है।" एमपीसी ने समायोजी रुख को तब तक कायम रखने का फैसला लिया जब तक आर्थिक विकास दोबारा पटरी पर न आए और महंगाई दर लक्ष्य के अधीन न बनी रहे। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर को चार फीसदी के दायरे में रखने के लक्ष्य को हासिल करने के मकसद से प्रमुख ब्याज दर में स्थिरता बनाए रखने का फैसला लिया गया।
यह भी पढ़ें : जीएसटी : जानें महीने के हिसाब से कलेक्शन और चिंता का कारण
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
