नई दिल्ली, जून 6। अभी तक सुना जाता था कि देश के आम नागरिक सोना बहुत खरीदते हैं। लेकिन बीते साल मोदी सरकार सोने की बड़ी खरीदार के रूप में सामने आई है। एक तरह से कहा जा सकता है कि बीते साल मोदी सरकार ने दनादन सोना खरीदा है।

दुनियाभर के देशों में जिस तरह से उथल पुथल मची हुई है, उसके बाद भारत ने गोल्ड में निवेश बढ़ाने का फैसला किया है। दुनिया में जब भी दिक्कतें बढ़ती हैं, गोल्ड उस समय सबसे मजबूत साथी के रूप में नजर आता है। यही कारण है कि भारत ने बीते साल में जमकर सोना खरीदा है। सरकारें जब सोना खरीदती हैं, उसे टन में बतया जाता है। ऐसे में यहां पर यह भी जानिए कि 1 टन सोना कितना होता है।
जानिए आरबीआई की रिपोर्ट
आरबीआई हर साल अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी करती है। इस वार्षिक रिपोर्ट में हर तरह की जानकारी दी जाती है। इस रिपोर्ट से पता चला है कि आरबीआई ने अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाया है। अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो आरबीआई ने 2012 से लेकर अब तक अपना गोल्ड रिजर्व 65 टन बढ़ाया है। इसके बाद यह बढ़कर 760.42 टन हो गया है। अगर हाल फिलाहाल के बारे में जाना जाए तो जून 2020 से मार्च 2021 के बीच 9 महीनों में आरबीआई ने 33.9 टन सोना खरीदा है।
जानिए गोल्ड होल्डिंग की कुल वैल्यू
आरबीआई के पास जितना सोना है उसकी कुल वैल्यू इस वक्त करीब 3.22 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से 1.25 लाख करोड़ रुपये मूल्य का सोना आरबीआई के निर्गम विभाग के पास आसेट के रूप में और 1.97 लाख करोड़ रुपये मूल्य का सोना बैंकिंग विभाग में संपत्ति के रूप में मौजूद है। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार उसके सोने की कुल वैल्यू उसकी मात्रा बढ़ने और गोल्ड का दाम बढ़ने इन दोनों वजहों से बढ़ी है।
जानिए कहां कहां जमा है भारत का सोना
आरबीआई के पास मार्च 2022 तक 760.42 मीट्रिक टन सोना था। इसमें से 453.52 मीट्रिक टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास विदेशों में रखा गया है। वहीं 295.82 मीट्रिक टन सोना स्थानीय स्तर पर आरबीआई के पास है। भारत का गोल्ड रिजर्व बढ़ने के चलते कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी मार्च के अंत में बढ़कर 7 फीसदी हो गई, जो उससे 6 महीने पहले लगभग 5.88 फीसदी थी।
जानिए 1 टन सोना कितना होता है
सोने की जब बड़ी मात्रा की बात की जाती है, आमलोग ग्राम में करते हैं। लेकिन सरकारें जब अपने गोल्ड रिजर्व में सोना रखते हैं, तो उसे टन में बताया जाता है। 1 टान सोने का मतलब होता है कि 1000 किलो सोना। इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि भारत सरकार के पास कितना सोना है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications