नई दिल्ली, अगस्त 21। देश में कई बैंकों की वित्तीय हालत काफी खराब हो गई है। यही कारण है कि रिजर्व बैंक (आरबीआई) को आए दिन कोई न कोई बैंक बंद करने का आदेश देना पड़ता है। ऐसा ही एक और बैंक के साथ हुआ है। इसके बाद अब बैंक के खाताधारकों के सामने बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई है। अब इस बैंक के खाताधारक अपने खाते से न पैसा निकाल सकते हैं, और न हीं पैसे जमा कर सकते हैं। यानी इस बैंक के खाताधारकों का पैसा पूरी तरह से फिलहाल फंस गया है। यही नहीं अगर किसी ग्राहक का पैसा एक तय सीमा से ज्यादा जमा है, तो वह भी वापस नहीं मिल पाएगा।
पहले जानें किस बैंक का लाइसेंसे कैंसिल हुआ
आरबीआई ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एक को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंसे रद कर दिया है। यह बैंक कर्नाटक का डेक्कन अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक है। आरबीआई ने अपने 18 अगस्त 2022 के आदेश में इस बैंक का लाइसेंस रद कर दिया है। इतना ही नहीं आरबीआई ने को-ऑपरेटिव बैंक समिति के रजिस्ट्रार को इस बैंक के सारे पैसों को मैनेज करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा आरबीआई ने एक अधिकारी की नियुक्ति के आदेश भी दिए गए, जो इस बैंक के बंद होने की प्रक्रिया को पूरी करेगा।
वहीं आरबीआई ने यह कार्रवाई बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ धारा 11(1) और धारा 22 (3)(डी) के प्रावधानों को न फॉलो करने के कारण कि है। इसके अलावा बैंकिंग विनियमन अधिनियम 22(3) (ए), 22 (3) (बी), 22 (3) (सी), 22 (3) (डी) और 22 (3) (ई) का पालन करने में विफल रहने के कारन भी बैंक पर कार्रवाई कि गई है।
जानिए आरबीआई के इस सख्त फैसले का कारण
आरबीआई ने कर्नाटक के डेक्कन अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर यह कार्रवाई करने का कारण बताते हुए कहा है कि इस बैंक के पास कमाई का कोई साधन नहीं बचा था। इतना ही नहीं, बैंक की आर्थिक हालत भी बेहद खराब हो गई थी। इस बैंक के पास अपने खाताधारकों का पैसा वापस करने के लिए कैपिटल की भी कमी थी। इन बातों को ध्यान में रखते हुए आरबीआई को यह फैसला लेना पड़ा। ऐसे में अब सवाल है कि खाताधारकों का पैसा वापस कैसे मिलेगा।
जानिए अब खाताधारकों को जमा पैसा कैसे वापस मिलेगा
आरबीआई के इस सख्त कदम के बाद भी इस बैंक के खाताधारकों का जमा पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि उन ग्राहकों को पूरा पैसा वापस नहीं मिलेगा, जिनका जमा पैसा ब्याज मिलाकर 5 लाख रुपये से ज्यादा होगा। यानी अगर किसी ग्राहक का इस बैंक में ब्याज मिलाकर जमा पैसा 5 लाख रुपये तक है तो उसे पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। हालांकि इसके लिए ग्राहकों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। डेक्कन अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों को यह पैसा अब इंश्योरेंस डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन इंश्योरेंस स्कीम (डीआईसीजीसी) के तहत वापस मिलेगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications