नई दिल्ली, अगस्त 11। एटीएम को लेकर बड़ी खबर है। रिजर्व बैंक ने अब एटीएम के इस्तेमाल में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। इस फैसले के बाद अब एटीएम इस्तेमाल करने वालों को न तो आर्थिक नुकसान होगा और ही मानसिक पीड़ा। एटीएम की यह दिक्कत आमलोगों को काफी परेशान करती थी, लेकिन अभी तक ग्राहकों के पास इसको लेकर कोई विकल्प नहीं था। लेकिन अब आरबीआई ने बैंकों की नेकेल कस दी है। अब बैंकों की लापरवाही नहीं चलेगी और अगर वह नहीं सुधरे तो उनको भारी जुर्माना भी देना होगा। जून 2021 के अंत तक देश में तमाम बैंकों के 2,13,766 एटीएम काम कर रहे थे।
आइये जानते हैं एटीएम से जुड़ा यह पूरा मामला।
वहीं भारत में हुआ था एटीएम का आविष्कार करने वाले व्यक्ति का जन्म। आइये इस बारे में भी जानते हैं।
जानिए एटीएम को लेकर आरबीआई का बड़ा फैसला
रिजर्व बैंक ने एटीएम में नकदी को लेकर बड़ा फैसला किया है। आरबीआई ने कहा है कि अगर एटीएम में पैसा नहीं है, तो यह बैंक की गलती है, और उस पर अब जुर्माना लगेगा। आरबीआई ने बताया है कि यह नया नियम आगामी 1 अक्टूबर 2021 से लागू हो जाएगा। आरबीआई का कहना है कि एटीएम से पैसे न मिलने से लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर कोई ग्राहक एटीएम तक आता है तो कई बार उसका इस काम में काफी पैसा खर्च भी होता है। यह पैसा वाहन के पेट्रोल या ऑटो रिक्शा के किराए के रूप में होता है। ऐसे में उसे अपने एटीएम से पैसे न मिलने से यह आर्थिक बोझ बेकार में ही उठाना पड़ता है। वहीं इसके चलते उसे उसे दिमागी परेशानी भी उठाना पड़ती है।
जानिए लापरवाह बैंकों पर कितना लगेगा जुर्माना
अगर 1 अक्टूबर के बाद से देश में अगर किसी भी बैंक का कोई भी एटीएम महीने में 10 घंटे से ज्यादा समय तक खाली रहा तो उस बैंक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। यह जुर्माना हर एटीएम के हिसाब से लगेगा। ऐसे में अब बैंकों को अपने एटीएम को पैसों से भरा रखने का दबाव रहेगा।
व्हाइटलेबल एटीएम पर भी लागू होगा यह नियम
आरबीआई ने अपने सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि यह नियम व्हाइटलेबल एटीएम पर भी लागू होगा। व्हाइटलेबल वह एटीएम होते हैं जो किसी बैंक के नहीं होते हैं। इनको कंपनियां अपनी तरफ से स्थापित करती हैं, लेकिन इस एटीएम से पैसा किसी भी बैंक का एटीएम कार्ड वाला निकाल सकता है। हालांकि व्हाइट लेबल एटीएम के मामले में जुर्माना उस बैंक पर लगेगा, जो उसमें पैसे भरने के लिए जिम्मेदार है।
भारत में जन्में थे एटीएम के निर्माता
आजकल एटीएम हर कुछ दूरी पर लगा मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एटीएम का आविष्कार करने वाले का जन्म भारत में हुआ था। भारत में जन्में जॉन शेफर्ड बैरोन ने एटीएम का आविष्कार 1967 में किया था। इनका जन्म भारत के मेघालय राज्य के शिल्लांग में हुआ था। इनका जन्म जिस अस्पताल में हुआ था, उसमें अगस्त 2021 में एटीएम लगाया गया है। इस एटीएम को एसबीआई ने लगाया है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications