नई दिल्ली, अप्रैल 23। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आर्थिक संकट से घिरे भाग्योदय फ्रेंड्स अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (अमरावती) के लाइसेंस को रद कर दिया है। आरबीआई के अनुसार भाग्योदय फ्रेंड्स अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं बची है। इसके चलते यह बैंक अपने मौजूदा जमाकर्ताओं को पूरी जमा राशि लौटाने में सक्षम नहीं रह गया है। ऐसे में हजारों खाताधारकों को अपनी जमा की चिंता सताने लगी है। आइये जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।
आरबीआई ने बैंकिंग सेवाएं बंद कीं
भाग्योदय फ्रेंड्स अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद करने के बाद आरबीआई ने सहकारी समितियों और महाराष्ट्र के सहकारी समितियों के आयुक्तों से भी अनुरोध किया गया है कि इस बैंक को बंद करने के लिए एक आदेश जारी करें। आरबीआई ने कहा कि बैंक आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहा है।
क्या होगा जमाकर्ताओं के पैसे का
इस बैंक में ज्यादातर खाताधारक छोटी जमा वाले थे। आंकड़ों के अनुसार भाग्योदय फ्रेंड्स अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के करीब 98 फीसदी से अधिक जमाकर्ता का पैसा 5 लाख रुपये से कम है। ऐसे में इन सभी जमाकर्ताओं को आरबीआई की डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीसी) स्कीम के तहत पूरा पैसा मिल जाएगा। डीआईसीजीसी स्कीम के तहत देश के किसी भी बैंक के बंद होने पर जमाकर्ताओं का अधिकतम 5 लाख रुपये गारंटीड रहता है।
संबंध फिनसर्व भी आरबीआई के रडार पर
घोटाले के आरोपों का सामना कर रही माइक्रो फाइनेंस कंपनी संबंध फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के लाइसेंस कैंसिल होने का खतरा कायम है। आरबीआई ने संबंध फिनसर्व का लाइसेंस रद्द करने से पहले माइक्रो फाइनेंस कंपनी को कारण बताओ नोटिस दिया है। आरबीआई ने संबंध फिनसर्व से पूछा है कि कंपनी के नेटवर्थ में इतनी बड़ी गिरावट आने के बाद क्यों न उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाए। आरबीआई आजकल काफी सख्ती से काम कर रहा है। अगर बैंक या वित्तीय कंपनियां जरा भी कोताही दिखा रहीं तो उन पर सख्त कार्रवाई हो रही है। स्थिति तो यह है कि बड़े बड़े बैंक और वित्तीय संस्थानों पर आरबीई भारी भरकम पेनाल्टी लगा चुका है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications