
Banking license of Adoor Co-operative Urban Bank canceled: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लापरवाही के आरोप और जमाधारकों के पैसों की सुरक्षा के लिए एक और बैंक का लाइसेंस रद कर दिया है। इस बार आरबीआई ने केरल स्थित अडूर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद किया है। आरबीआई के इस फैसले से बैंक के नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा।
आरबीआई ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि अडूर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक का लाइसेंस रद्द करना 24 अप्रैल, 2023 को कारोबार बंद होने के बाद से लागू हो गया है। आरबीआई ने बताया है कि अडूर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड को बैंकिंग विनियमन अधिनियम के तहत भारत में बैंकिंग कारोबार के लिए 3 जनवरी, 1987 को बैंकिंग लाइसेंस दिया गया था।
लाइसेंस कैंसिल होने के बाद अडूर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक के जमाधारकों के पैसों पर अब आरबीआई का नियम लागू होगा। इसके तहत जिन खाताधारकों में 5 लाख रुपये तक जमा है, उनको पूरा पैसा वापस मिलेगा। वहीं जिनके खातों में 5 लाख रुपये से ज्यादा जमा है, उनको केवल 5 लाख रुपये ही वापस मिलेगा।
यहां पर 5 लाख रुपये तक की जमा का मतलब है कि ब्याज के साथ रकम। अगर किसी ने 4 लाख रुपये तक जमा किया है, और वह रकम ब्याज के साथ 5 लाख रुपये है, तो पूरी वापस मिलेगी। लेकिन अगर 5 लाख रुपये जमा है, और ब्याज के साथ यह रकम 6 लाख रुपये है तो केवल 5 लाख रुपये ही वापस मिलेगा।

आरबीआई ने डिपॉजिटर्स को इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीसी) को बनाया हुआ है। यहां से सभी खाताधारकों को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। डीआईसीजीसी रिजर्व बैंक की एक सब्सिडियरी है। यह बैंक ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है।
वहीं आरबीआई ने अलग-अलग मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए 4 सहकारी बैंकों पर जुर्माना भी लगाया है। इन बैंकों में तमिलनाडु स्टेट एपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक, बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक, जनता सहकारी बैंक और बारां नागरिक सहकारी बैंक शामिल हैं। इन बैंकों पर कुल मिलाकर 44 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications