नई दिल्ली, मार्च 3। देश में एक और बंद हो गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक की वित्तीय स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया है। आरबीआई के अनुसार बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं बची है, जिससे वह अपना काम सुचारू रूप से चला सके। इसके चलते आरबीआई ने इस बैंक का लाइसेंस रद कर दिया है। इसका मतलब है कि अब इस बैंक में जमा पैसा खाताधारक नहीं निकाल पाएंगे। आइये जानते हैं कि कहां कि यह बैंक और अब ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा।
यह है महाराष्ट्र का एक और बैंक
आरबीआई ने बुधवार को महराष्ट्र के सरजेरोदादा नाइक शिराला सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद कर दिया है। आरबीआई के अनुसार इस सहकारी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं बचीं थी। इसके चलते बैंक का लाइसेंस रद करना पड़ा है। इस सहकारी बैंक का मुख्यालय महाराष्ट्र के सांगली जिले के शिराला में है। आरबीआई ने कहा है कि इस बैंक को चालू रखना ग्राहकों और खासतौर से जमाकर्ताओं के हित में नहीं रह गया था। बैंक की मौजूदा स्थिति ऐसी नहीं है कि वह अपने जमाकर्तओं को मांगने पर पूरी राशि लौटा सके।
जानिए आरबीआई ने क्या कहा
आरबीआई ने इस बैंक का लाइसेंस रद करते हुए एक बयान जारी किया है। इस में कहा है कि लाइसेंस रद होने के साथ सरजेरोदादा नाइक शिराला सहकारी बैंक लिमिटेड का बैंकिंग कारोबार बुधवार को कारोबारी दिवस के समाप्त होने के साथ बंद कर दिया गया है। इस बयान में बताया गया है कि महाराष्ट्र के कोऑपेरशन कमिश्नर और कोऑपरेटिव सोसायटियों के रजिस्ट्रार से भी बैंक को बंद करने और इसके लिए एक लिक्विडेटर नियुक्त करने का आदेश भी जारी करने को कहा गया है।
जानिए अब ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा
आरबीआई ने बताया है कि सरजेरोदादा नाइक शिराला सहकारी बैंक लिमिटेड में जमा खाताधारकों का पैसा अब बीमा क्लेम के तहत दिया जाएगा। ग्राहकों को उनका जमा पैसा डीआईसीजीसी एक्ट, 1961 के तहत मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को क्लेम करना होगा। हालांकि इस क्लेम के माध्यम से ग्राहकों का बैंक में जमा 5 लाख रुपये ही वापस किया जाएगा। अगर किसी ग्राहक का जमा पैसा 5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो वह डूब जाएगा। बीमा का निपटान नडिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीएस) करता है।
जानिए कितने ग्राहक वापस पाएंगे पैसा
आरबीआई की तरफ से दी जानकारी के अनुसार सरजेरोदादा नाइक शिराला सहकारी बैंक लिमिटेड के करीब 99 फीसदी खाताधारकों को उनका पूरा जमा पैसा वापस मिल जाएगा। लेकिन करीब 1 फीसदी उन ग्राहकों को पूरा जमा पैसा नहीं मिल पाएगा, जिनकी जमा रशि 5 लाख रुपये से ज्यादा है। ऐसे खाताधारकों को केवल 5 लाख रुपये ही दिया जाएगा। 5 लाख रुपये से ज्यादा की जमा डूब जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
