
RBI is going to take a decision on giving dividend to the central government: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की बोर्ड मीटिंग 19 मई को होने जा रही है। एक न्यूज एजेंसी ने बताया है कि इस मीटिंग में केन्द्र सरकार को दिए जाने वाले डिविडेंड पर फैसला लिया जा सकता है। यह बैठक मुम्बई में होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार मोदी सरकार को छप्पर फाड़ कर पैसा मिल सकता है।
एक न्यूज एजेंसी को मिली जानकारी के अनुसार इस आरबीआई बोर्ड इस बैठक में रिजर्व बैंक की वित्तीय स्थिति पर चर्चा की जाएगी। इसी के साथ यही भी तय किया जा सकता है कि केन्द्र सरकार को कितना पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है।
परंपरा के अनुसार हर साल मई में आरबीआई का बोर्ड एक बैठक कर अपनी वित्तीय स्थिति पर चर्चा करता है। इसी दौरान यह किया जाता है कि उसके पास एकत्र फंड में कितना हिस्सा वह रखेंगा और कितना पैसा केन्द्र सरकार को ट्रांसफर किया जाएगा। हालांकि अभी आरबीआई की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है।
केन्द्र सरकार ने बजट के दौरान अनुमान लगाया था कि उसे आरबीआई सहित अन्य वित्तीय संस्थानों से करीब 48,000 करोड़ रुपये मिल सकता है। लेकिन जानकारों का मानना है कि इस बार आरबीआई केन्द्र सरकार को 1 लाख करोड़ रुपये से लेकर 2 लाख करोड़ रुपये तक ट्रांसफर कर सकती है।

जहां तक पिछले साल की बात है तो आरबीआई ने केन्द्र सरकार को तीस हजार करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा पैसा ट्रांसफर किया था। इस बार प्रमुख ब्याज दरों को बढ़ाने के चलते आरबीआई के पास काफी ज्यादा कैश होने की उम्मीद है। ऐसे में केन्द्र सरकार को ज्यादा पैसा मिल सकता है।
जानिए बीते 5 साल में केन्द्र सरकार को आरबीआई से कितना पैसा मिला
- 2017-18 में 50,000 करोड़ रुपये
- 2018-19 में 1.75 लाख करोड़ रुपये
- 2019-20 में 57,127 करोड़ रुपये
- 2020-21 में 99,122 करोड़ रुपये
- 2021-22 में 30,307 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: Tata ने शुरू किया Apple फोन का उत्पादन
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
