RBI Gold Reserves: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 की अपनी बैलेंस शीट जारी कर दी है। ईटी की रिपोर्ट अनुसार, आरबीआई ने इस साल सोने में निवेश बढ़ाया है और सरकार को बड़ी रकम का फायदा भी हुआ है।

सोने की खरीद में तेजी
RBI ने साल 2024-25 में 57.5 टन नया गोल्ड खरीदा है। इस खरीद के बाद आरबीआई का गोल्ड स्टॉक में इजाफा होकर 879.58 टन पहुंच गया है। हालांकि, पिछले साल के आंकडों पर नजर डालें तो ये 822.10 टन था। यानी इस बार सोने की होल्डिंग में करीब 7% की बढ़त देखी गई है। यह दिखाता है कि RBI सोने को एक मजबूत और सुरक्षित रिजर्व एसेट मान रहा है।
बैलेंस शीट में 8.2% की बढ़ोतरी
आरबीआई की इस बार की कुल बैलेंस शीट 76.25 लाख करोड़ रुपए की हो गई है, जो बीते साल के के मुताबिक 8.2 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, इंकम में 22.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जबकि खर्च में सिर्फ 7.76 प्रतिशत की बढ़त हुई है। इससे यह साफ है कि RBI ने न सिर्फ कम खर्च किया बल्कि अपनी कमाई को भी बढ़ाया है।
केंद्र सरकार को मिला बड़ा फायदा
RBI ने इस बार केंद्र सरकार को 2.69 लाख करोड़ रुपए का सरप्लस ट्रांसफर किया है। यह पिछले साल के 2.1 लाख करोड़ रुपए से करीब 27% ज्यादा है। यह रकम सरकार के फाइनेंशियल खर्चों में मदद कर सकती है और फिस्कल डेफिसिट यानी राजकोषीय घाटे को कम करने में सहायक हो सकती है।
हालांकि अगर RBI ने 44,861.7 करोड़ रुपए अपनी contingency फंड में न रखे होते, तो यह सरप्लस और भी ज्यादा 3.13 लाख करोड़ रुपए तक हो सकता था।
गोल्ड रिज़र्व में जबरदस्त उछाल
RBI की बैलेंस शीट के मुताबिक, गोल्ड एसेट्स में 52.09% की बड़ी तेजी आई है। इससे यह साफ होता है कि सोने को अब विदेशी मुद्रा भंडार का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।
निवेश और रिज़र्व की मजबूती
घरेलू निवेश में 14% की बढ़त हुई है। विदेशी निवेश में भी 1.7% की हल्की बढ़त देखी गई है। RBI की यह रणनीति दिखाती है कि वह न केवल अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत कर रहा है, बल्कि सरकार को भी आर्थिक रूप से सपोर्ट कर रहा है। इससे देश के वित्तीय हालात और रुपये की स्थिरता पर अच्छा असर पड़ सकता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications