नई दिल्ली, मई 21। लगातार पैसों की तंगी से जूझ रही मोदी सरकार को रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ी सौगात दी है। आरबीआई के बार्ड ने तय किया है कि वह अपना सरप्लस 99,122 करोड़ रुपये केन्द्र सरकार को ट्रांसफर करेगा। यहां पर याद रखने की बात है कि आरबीआई ने पिछले दिनों ही तय किया था कि वह अपना वित्तीय वर्ष अब 1 अप्रैल से 31 मार्च कर रहा है। इससे पहले यह 31 जुलाई को अपना वित्तीय वर्ष समाप्त मानता था। ऐसा होने से आरबीआई ने इस बार अपने 9 माह के कार्यकाल का सरप्लस केन्द्र सरकार को देने का फैसला किया है। हालांकि इसके बाद भी आरबीआई के पास आकस्मिक जोखिम बफर के रूप में 5.50 प्रतिशत हिस्सा बना रहेगा।

वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग से हुई आरबीआई बोर्ड की बैठक
केंद्र की मोदी सरकार को सरप्लस ट्रांसफर का फैसला आज आरबीआई बोर्ड के केंद्रीय निदेशक मंडल की वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई बैठक के बाद लिया गया। आरबीआई की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार बोर्ड ने अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप को कम करने के लिए वर्तमान आर्थिक स्थिति, वैश्विक और घरेलू चुनौतियों और हाल के नीतिगत उपायों की भी समीक्षा भी की है। बैठक के दौरान गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में बोर्ड ने संक्रमण अवधि के लिए रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट और खातों को मंजूरी दी। बयान के मुताबिक, बोर्ड ने 31 मार्च 2021 को समाप्त नौ महीने (जुलाई 2020-मार्च 2021) की लेखा अवधि के लिए केंद्र सरकार को अधिशेष के रूप में 99,122 करोड़ रुपये के हस्तांतरण को मंजूरी दी, जबकि आकस्मिक जोखिम बफर को 5.50 प्रतिशत पर बनाए रखने का निर्णय लिया।
ये लोग शामिल हुए बैठक में
आज हुई आरबीआई बोर्ड की बैठक में डिप्टी गवर्नर महेश कुमार जैन, माइकल देवव्रत पात्रा, एम राजेश्वर राव और टी रवि शंकर शामिल हुए। केंद्रीय बोर्ड के अन्य निदेशक एन चंद्रशेखरन, सतीश के मराठे, एस गुरुमूर्ति, रेवती अय्यर और सचिन चतुर्वेदी भी बैठक में शामिल हुए। वित्तीय सेवा विभाग के सचिव देवाशीष पांडा और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने भी बैठक में भाग लिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications