
RBI Warn Banks : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों से कहा है कि वे लोन देने वाली अपनी व्यावसायिक योजनाओं में सावधानी बरतें। रिजर्व बैंक का कहना है कि भारतीय बैंको को विशेष रूप से यूरोप और अमेरिका में काम कर रही जोखिम वाली कंपनियों को लोन देने में सावधानी बरतनी चाहिए।
रुस और यूक्रेन युद्ध ने खराब किए हैं हालात
यूक्रेन और रूस क बीच संघर्ष के बाद से ही सरकार रूस और अन्य देशों के साथ व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए देश के सरकारी बैंकों को वोस्ट्रो खाता खोलने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही यूक्रेन समेत यूरोपीय और अमेरिकी बाजार में मंदी की चिंताए भी हैं।
आरबीआई के गवर्नर ने चेताया
16 नवंबर को आयोजित एक बैठक में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कह कि वे लोन देने के लिए क्षेत्रीय कोटा बनाए रखे। इससे घरेलू बाजार में लोन में वृद्धि होगी। और यह बैंको के लिए भी ठीक होगा। बैठक में सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया था।

पश्चिमी देशो ने रूस पर लगाया है प्रतिबंध
रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से, पश्चिम और अमेरिका के तमाम देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। देश स्विफ्ट मैसेजिंग सिस्टम (बैंकों द्वारा क्रॉस-कंट्री लेनदेन के लिए विदेशी मुद्रा में भुगतान के लिए उपयोग किया जाता है) से रूस को बाहर कर दिया है। रूस पर प्रतिबंध और रूसी आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता भारतीय रुपये में विदेशी व्यापार के प्रावधान के पीछे प्रमुख कारण है।
रुपए में शुरू हुआ है विदेशी व्यापार
इस साल जुलाई में आरबीआई ने भारतीय रुपये में विदेशी व्यापार पर के लिए गाइडलाइन घोषीत की थी। इस कदम का उद्देश्य व्यापार के लिए भारत की डॉलर पर निर्भरता को कम करना और रुपये को मजबूत करना था। व्यवस्था के तहत, भारत में बैंक व्यापार के लिए भागीदार देश के बैंक के वोस्ट्रो खाते खोलेंगे। भारतीय इम्पोर्टर इन खातों में रुपये में आयात के लिए भुगतान कर सकते हैं।

अभी तक बैंको ने नहीं दिखाई है दिलचस्पी
हालाँकि, बैंकों ने अभी तक इच्छा नहीं दिखाई है। क्योंकि बैंको को पश्चिम के देश से प्रतिबंधों का डर है। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक, रूस के साथ व्यापार की सुविधा के लिए कोई विशेष वोस्ट्रो खाता खोलने से परहेज कर रहा है। अब तक, राज्य के स्वामित्व वाले यूको बैंक और निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक और यस बैंक ने वोस्ट्रो एकाउंट खोला है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications