Tomorrow Bank Holiday: नवंबर का आखिरी दिन खत्म होने के साथ ही दिसंबर 2025 की शुरुआत होने वाली है। हर नए महीने की तरह इस बार भी लोगों ने अपने जरूरी बैंकिंग काम पूरे करने की प्लानिंग बना ली होगी। लेकिन दिसंबर की शुरुआत ही कई जगह बैंक हॉलिडे के साथ होने वाली है। ऐसे में अगर आप कल यानी 1 दिसंबर को बैंक जाने का मन बना रहे हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने की तरह इस महीने की छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर चुका है। यह लिस्ट पूरे देश के लिए एक जैसी नहीं होती, बल्कि अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के आधार पर तय होती है।
1 दिसंबर को कहां बंद रहेंगे बैंक?
कल 1 दिसंबर, सोमवार को देशभर में बैंक बंद नहीं होंगे, लेकिन दो राज्यों में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड अगर आप इन दोनों राज्यों में रहते हैं और कल किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने की योजना बना चुके हैं, तो इसे आगे बढ़ाना ही बेहतर रहेगा। क्योंकि इन राज्यों में सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
अरुणाचल प्रदेश में छुट्टी क्यों?
अरुणाचल प्रदेश में कल स्टेट इनॉगरेशन डे मनाया जाएगा। यह दिन राज्य के गठन और इसके इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। इसी वजह से इस दिन वहां सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, और बैंकों में अवकाश घोषित किया जाता है।
नागालैंड में बैंक क्यों बंद रहेंगे?
नागालैंड में 1 दिसंबर को इंडिजिनस फेथ डे मनाया जाता है। यह दिन स्थानीय परंपराओं, संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करने के लिए खास सम्मान दिवस माना जाता है। इस कारण यहां भी बैंकों में अवकाश रहेगा।
बाकी राज्यों में बैंक रहेंगे खुले
इन दोनों राज्यों को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों में 1 दिसंबर को बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। इसलिए अगर आप इन राज्यों से बाहर रहते हैं, तो कल बैंकिंग सर्विसों का फायदा आसानी से ले सकते हैं।
दिसंबर में कुल 18 दिन नहीं चलेंगी बैंकिंग सर्विसों
दिसंबर का महीना छुट्टियों से भरा हुआ है। इस महीने कुल 18 दिनों में अलग-अलग वजहों से बैंक बंद रहेंगे। इसमें रविवार, दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा क्रिसमस और कई राज्यों के क्षेत्रीय त्योहार भी शामिल हैं।
इसलिए किसी भी तरह के जरूरी काम जैसे चेक जमा करना, कैश डिपॉजिट, पासबुक अपडेट, या किसी सरकारी दस्तावेज की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करना समझदारी होगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
