Zomato Payment Gateway News: आपको बता दें कि अब जोमैटो से आप खाना ऑर्डर करने के अलावा पेमेंट भी कर सकते हैं। जोमैटो को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस मिल गया है और इसके तहत जोमैटो से आप बड़ी आसानी से पेमेंट भी कर पाएंगे। गौरतलब है कि जोमैटो को यह पेमेंट एग्रीगेट लाइसेंस लेने के लिए 3 साल का समय लग गया। आपको बताते चलें कि अब जोमैटो अपने अप के जरिए पेमेंट की सर्विस भी मुहैया करवाएगा।
जोमैटो के द्वारा शेयर मार्केट को दी गई जानकारी में इस बात की पुष्टि की गई है। जोमैटो ने साल 2021 में 4 अगस्त को आरबीआई के पास पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस लेने के लिए अप्लाई किया था, उसके तहत अब जाकर रिजर्व बैंक के द्वारा इस कंपनी को या लाइसेंस दिया गया है।

आपको बताते चलें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा यह लाइसेंस जोमैटो पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। यह जोमैटो के पूर्ण स्वामित्व वाले कंपनी है। आरबीआई ने या लाइसेंस 24 जनवरी 2024 को जारी किया है। इसके साथ ही जोमैटो भी अब टाटा पर रेजर पर और कैश फ्री जैसे तमाम तरह केऑनलाइन ट्रांजैक्शन एप्लीकेशन की श्रेणी में शामिल हो चुका है। जोमैटो की पेमेंट एप आने से उसे डबल फायदा हो सकता है ऐसा इसलिए है क्योंकि उसे खाना मांगने वाले लोग और ब्लिंकिट के जरिए ग्रोसरी मांगने वाले लोग अब इस एप्लीकेशन के जरिए बड़ी आसानी से पैसे लेन देन कर पाएंगे।
जोमैटो का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस समय 1.18 लाख करोड़ रुपए का है। इस फाइनेंशियल ईयर के पिछले क्वार्टर में कंपनी का राजस्व बढ़कर 3060 करोड़ रुपए हो गया था। उसके पहले क्वार्टर में जोमैटो का रेवेन्यू 2597 करोड़ रुपए के आसपास था। अगर आप सितंबर क्वार्टर में जोमैटो के प्रॉफिट की बात करते हैं, तो यह 36 करोड़ रुपए हो गया और उसकी पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट मात्र दो करोड़ रुपए का था। तो एक क्वार्टर के अंदर यह जोमैटो की जबरदस्त ग्रोथ है जिसमें उसका फायदा 34 करोड रुपए बढ़ गया। कुछ ट्रेडिंग एप्लीकेशन के द्वारा जोमैटो के शेयर को 84 फीसदी एक्सपर्ट्स ने बाइ की रेटिंग दी है।
अगर बात की जाए जोमैटो के शेयर के हाल की तो कल बाजार बंद होने तक इसके शेयर में 0.59 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और यह 135.40 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक कारोबारी महीने के अंदर जोमैटो ने अपने निवेशकों को 8.32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 1.18 करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनी कि पिछले 52 हफ्तों की बात की जाए तो इसके शेयर का उच्चतम स्तर 141.50 रुपए था। वहीं अगर निचले स्तर की बात की जाए तोपिछले 52 हफ्ते में कंपनी का निचलस्तर 44.35 रुपए है।
अगर आप बात करते हैं पिछले 1 साल की तो इस कंपनी के शेयर में 188.39 फीसदी का तगड़ा उछाल देखने को मिला है और इसने अपने इन्वेस्टर के पैसों को और बढ़ाया है। हालांकि अब पेमेंट एप्लीकेशन की सुविधा आ जाने के बाद से जोमैटो का इस्तेमाल और पड़ जाएगा और जाहिर तौर पर उसका फायदा भी बढ़ सकता है। यही कारण है कि आगे आने वाले समय में जोमैटो के स्टॉक और तेजी पकड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
