UPI Credit Line: भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही, स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) को मंजूरी दी है कि वह कस्टमर को यूपीआई क्रेडिट लाइन के तहत लोन दे सकते हैं। आइए इसके बारे में आपको सारी जानकारी देते हैं।

यूपीआई क्रेडिट लाइन की शुरुआत
यूपीआई क्रेडिट लाइन की शुरुआत सितंबर 2023 में हुआ था। यह एक फाइनेंशियल प्रोडक्ट है। इसमें आम लोगों तक लोन को पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें बैंक कस्टमर को प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन के तहत लोन देता है। यह लोन यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये दिया जाता है।
इस तरह करें यूपीआई क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल
यूपीआई क्रेडिट लाइन के जरिए यूजर्स अपनी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और क्रेडिट स्कोर के आधार पर लोन हासिल कर सकते हैं। इस सुविधा का यूज करने से पहले यूजर्स को UPI पिन के साथ ट्रांजेक्शन को प्रमाणित कर सकते हैं। इसके बाद वे क्यूआर कोड के जरिए कहीं भी भुगतान कर सकते हैं।
UPI क्रेडिट लाइन एक तरह से डिजिटल क्रेडिट कार्ड के तौर पर काम करता है और इसमें क्रेडिट कार्ड की तरह ही कस्टमर को खर्च करने के लिए अमाउंट की एक लिमिट दी जाती है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पहले बैंक में अप्लाई करना पड़ता है। बैंक से अप्रूवल मिलने के बाद आपके अकाउंट में पैसे हो या न हो आप UPI से पेमेंट कर पाएंगे।
ग्राहकों को मिलेगी सुविधा
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अहम कदम उठाते हुए स्मॉल फाइनेंस बैंक को अपने ग्राहकों को क्रेडिट लाइन प्रदान करने की अनुमति दी है। इस फैसले से छोटे बिजनेस करने वालों को, सूक्ष्म उद्यमियों और ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के व्यक्तियों समेत वंचित वर्गों को आसानी से किफायती लोन मिलेगा। ग्राहक इस सुविधा के तहत अपने बैंक खाते से पैसा खर्च किए बिना UPI के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। आम तौर पर यह सुविधा ट्रांसपरेंट शर्तों और पेमेंट के फ्लेक्सिबल ऑप्शन्स के साथ आती है, जिससे ग्राहक अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ जोड़कर अपने खर्चों को मैनेज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
