नई दिल्ली, जुलाई 11। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज एक बड़ा उठाया है। आज आरबीआई ने देश से आयात और निर्यात का भुगतान रुपये में करने की सुविधा प्रदान कर दी है। आरबीआई के अनुसार यह व्यापार निपटान के लिए एक अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

आरबीआई ने कहा है कि भारत से निर्यात पर जोर देने के साथ ही वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रुपये चालान, भुगतान और आयात व निर्यात के निपटाने के लिए एक अतिरिक्त व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है।
रूस और यूक्रेन विवाद के बाद से अमेरिका और यूरोपीय संघ के देशों ने मास्को पर प्रतिबंध लगाए हैं। इससे अमेरिका ने डॉलर तक रूस की पहुंच को लगभग काट दिया है। इसने भारतीय कंपनियों को, रूसी वस्तुओं की कम कीमत का लाभ उठाने के लिए, आयात के लिए भुगतान के वैकल्पिक तरीकों पर विचार करने पर मजबूर किया था। इसके बाद आज आरबीआई ने रुपये में भुगतान की सुविधा को शुरू कर दिया है।
आरबीआई की अनुमति जरूरी
आरबीआई ने कहा है कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए विदेशी मुद्रा विभाग से पूर्व-अनुमति लेना जरूरी होगा। आरबीआई के अनुसार भारत से निर्यात बढ़ाने पर जोर और भारतीय रुपये में वैश्विक कारोबारी समुदाय की बढ़ती दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए कदम उठाया गया है। वैश्विक व्यापार को बढ़ाने के लिए यह तय किया गया है कि बिल बनाने, भुगतान और रुपये में आयात/निर्यात के निपटान के लिए एक अतिरिक्त इंतजाम किया जाए।
खोलना होगा वोस्ट्रो अकाउंट
आरबीआई की तरफ से जारी परिपत्र के मुताबिक, ट्रेड सेटलमेंट के लिए संबंधित बैंकों को साझेदार कारोबारी देश के अभिकर्ता बैंक के विशेष रुपया वोस्ट्रो अकाउंट की जरूरत होगी। आरबीआई के अनुसार इस व्यवस्था के जरिए भारतीय आयातकों को विदेशी विक्रेता या आपूर्तिकर्ता से वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति के इनवॉयस या बिल के एवज में भारतीय रुपये में भुगतान करना होगा। इसे उस देश के अभिकर्ता बैंक के खास वोस्ट्रो खाते में जमा किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
