Stock Market Closing: बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में गिरावट के कारण सोमवार को भारतीय शेयर नरम रहे, क्योंकि निवेशकों ने बैंक और वित्तीय संस्थानों पर पर्सनल लोन को लेकर आरबीआई के सख्त नियमों के प्रभाव का आकलन किया। इसके चलते आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।
आज जहां सेंसेक्स करीब 139.58 अंक की गिरावट के साथ 65655.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.80 अंक की गिरावट के साथ 19694.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,980 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,882 शेयर तेजी के साथ और 1,932 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 166 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 413 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 32 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 461 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 237 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 83.34 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप गेनर
देवी लैब का शेयर करीब 72 रुपये की तेजी के साथ 3,672.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 961.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
विप्रो का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 400.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 1,325.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 347.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप लूजर
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 59 रुपये की गिरावट के साथ 2,149.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 152 रुपये की गिरावट के साथ 7,068.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 32 रुपये की गिरावट के साथ 1,552.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 1,385.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 129 रुपये की गिरावट के साथ 8,661.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

निफ्टी 50 में बड़ा बदलाव: BSE की एंट्री और विप्रो की एग्जिट? जानें पैसिव फ्लो का पूरा गणित

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम



Click it and Unblock the Notifications