अगर आपने भी अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। राशन कार्ड को आधार या बैंक खाते से 31 मार्च तक लिंक नहीं करवाया तो एक अप्रैल से आपका राशन कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: अगर आपने भी अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। राशन कार्ड को आधार या बैंक खाते से 31 मार्च तक लिंक नहीं करवाया तो एक अप्रैल से आपका राशन कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा।
31 मार्च तक अपडेट करें राशन कार्ड
जी हां दरअसल केंद्र सरकार के निर्देश पर कई राज्यों में राशन कार्ड को आधार या बैंक खाता से लिंक कराने का काम जारी है। यही नहीं नए राशन कार्ड के साथ-साथ पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने और हटाने का भी काम किया जा रहा है। ऐसे में आपको खास तौर पर ध्यान रखना होगा कि यदि आपका राशन कार्ड आधार या बैंक खाते से अभी तक लिंक नहीं हुआ है या फिर कुछ दिनों से आपका राशन कार्ड सस्पेंड चल रहा है तो आप सचेत हो जाएं और 31 मार्च तक अपना राशन कार्ड अपडेट कराने का काम पूरा कर लें।

ब्लॉक हो जाएगा राशन कार्ड
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में राशन कार्ड अपडेट को लेकर काम जारी है। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने तो इस संबंध में सूचना जारी करने का काम किया है। बिहार में यदि 31 मार्च तक आधार से राशन कार्ड लिंक नहीं हुआ तो राशन कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा।
राशन कार्ड को आधार से जल्द करें लिंक
देश के कई राज्यों के आपूर्ति कार्यालयों में जाकर या नहीं तो घर बैठे आप ऑनलाइन आधार को राशन कार्ड से लिंक कराने का काम कर सकते हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड पर अंकित सभी पारिवारिक सदस्यों का आधार नंबर अब जरूरी है। 31 मार्च 2021 के बाद आपका राशन कार्ड यदि आधार से लिंक नहीं पाया गया तो उसे ब्लॉक करने का काम किया जाएगा। तो अगर आप चाहते है राशन कार्ड का फायदा लेना तो जल्द ही राशन कार्ड को आधार से या अपने बैंक खाते से लिंक कराने का काम करें।
टॉल फ्री नंबर पर करें संपर्क
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपको कोई परेशानी हो तो आप टॉल फ्री नंबर 18003456194 या 1967 नंबर कॉल करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस नंबर पर आपको आपके राशन कार्ड के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
आधार से ऐसे लिंक करें राशन कार्ड
- सबसे पहले आप यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की आधिकारिक वेबसाइट- uidai.gov.in पर जाएं। उसके बाद यहां 'Start Now' ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब अपनी एड्रेस डिटेल- जिला और राज्य भरने का काम आप करें। मौजूद विकल्पों में से राशन कार्ड बेनिफिट टाइप का चयन कर लें और राशन कार्ड स्कीम को चुनें।
- अब अपना राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज कर दें। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। ओटीपी भरने का काम आप करें।
- स्क्रीन पर प्रोसेस पूरा होने का एक नोटिफिकेशन नजर आएगा। इसे पोस्ट कर दें। जिसके बाद आपका आवेदन वेरिफाइ हो जाएगा और सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक्ड होने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
