Ration Card News: अगर आपको सरकार द्वारा फ्री में मिलने वाले राशन का लाभ लेना है तो आपका पात्र होना जरूरी है और आपके पास राशन कार्ड भी होना चाहिए। कई लोगों के पास राशन कार्ड होता है फिर भी वह फ्री में राशन नहीं ले पाते हैं ऐसे इसलिए क्योंकि वह समय-समय पर राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी को सही से चेक नहीं करते हैं या फिर राशन कार्ड को अपडेट नहीं करते हैं।

हाल ही में विभाग की तरफ से ये आदेश दिया गया है कि सभी राशन कार्डधारकों को अपने राशन डीलर के पास जाकर ई-केवाईसी करवानी होगी। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको मुफ्त राशन नहीं मिल पाएगा।
राशन कार्ड का फायदा चाहिए तो करें ये काम
ई-केवाईसी करवाने का आदेश इसलिए दिया गया है क्योंकि राशन कार्ड में कई ऐसे लोगों के नाम से राशन जा रहे हैं जिनकी शादी हो चुकी है या फिर जिनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे सदस्यों का नाम राशन कार्ड से हटवाने के लिए उपभोक्ता को पाबंद किया जाएगा और जो एक्टिव सदस्य हैं उनकी ई-केवाईसी करवाकर उन्हें ही राशन दिया जाएगा।
अगर आप नहीं करवाते हैं ई-केवाईसी
आपको बता दें कि राशन कार्ड में दर्ज हर सदस्य को ई-केवाईसी करवानी होगी। जिन सदस्य की मृत्यु या विवाह आदि हो चुका है उन सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटवाना जरूरी है। जबकि, जिन लोगों की ई-केवाईसी हो जाएगी उन्हें पहले की तरह ही राशन मिलने लगेगा।
इसके अलावा अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपको सत्यापित करना विभाग के लिए मुश्किल हो जाएगा और ऐसे में आपका राशन तक अटक सकता है। इसलिए इस काम को जितना जल्दी हो सके करवा लें।
राशन कार्ड के ई-केवाईसी की आखिरी तारीख
राशन का वितरण करते समय 30 जून 2024 तक सभी राशन डीलर्स को ई-केवाईसी करने के लिए कहा गया है यानी आप इस तारीख तक ही ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
ऐसे करवाएं ई-केवाईसी
अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए सिर्फ अपनी राशन की दुकान पर जाना है जहां से आप सरकारी राशन प्राप्त करते हैं।
इसके बाद आपको पोस मशीन में अपने फिंगर प्रिंट देकर ई-केवाईसी करवा लेनी है। ये बिल्कलु मुफ्त है इसके लिए राशन डीलर को पैसे न दें। ध्यान रहे यहां वे सभी सदस्य जाएं जिनका नाम राशन कार्ड में शामिल हो।
अगर आपके राशन कार्ड में कुल दस सदस्य हैं और अगर किसी एक सदस्य के फिंगर प्रिंट नहीं आते हैं या उनकी शादी हो चुकी है या उनका निधन हो चुका है तो ऐसी स्थिति में उस सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट जाएगा और बाकी एक्टिव सदस्यों के नाम से राशन मिलेगा।
इस तरह से आप आसानी से राशन कार्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से कोई भी पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!



Click it and Unblock the Notifications