Ration Card KYC Online: राशन कार्ड मिडिल क्लास परिवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है. इसके जरिए कम कीमत पर राशन ले पाते हैं. आज भी कई लोग गरीबी रेखा से नीचे आते हैं. इसलिए लोगों के लिए राशन का इंतजाम करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत लोगों को कम कीमत पर राशन देती है. लेकिन अब सरकार ने राशन कार्ड से जुड़ा एक बड़ा अपडेट किया है.

इस अपडेट के तहत अगर कोई राशन कार्ड धारक केवाईसी (नो योर कस्टमर) नहीं करता है, तो राशन मिलने वाले दो चीजें बंद कर दी जाएगी. नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत राशन लेने के लिए राशन कार्ड होना काफी जरूरी होता है. अगर आप इस कार्ड को समय रहते केवाईसी (KYC) से लिंक नहीं करते हैं, तो आपको भारी नुकसान चुकाना पड़ सकता है.
KYC ना करने पर क्या होगा?
सरकार ने सभी राशन कार्ड होल्डर्स को ये सूचना दी है कि उन्हें राशन कार्ड में केवाईसी कंप्लीट करानी होगी. अगर कोई भी राशन कार्ड धारक समय रहते केवाईसी नहीं कराता, तो उसे राशन में मिलने वाली दो चीजें मिलना बंद हो जाएगी. इसमें चावल और चीनी शामिल हैं.
जिसका मतलब है कि वो राशन कार्ड होल्डर जो केवाईसी नहीं कराते हैं, उन्हें राशन में चीनी और चावल मिलना बंद हो जाएंगे. आप 31 दिसंबर से पहले केवाईसी करा सकते हैं.
31 दिसंबर तक करा सकते हैं KYC
सरकार ने पहले केवाईसी कराने की तारीख 31सितंबर 2024 रखी थी. इस डेडलाइन को बढ़ाकर पहले 31 नवंबर 2024 किया गया था. लेकिन एक बार फिर इस डेडलाइन को एक महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2024 कर दिया गया है.
जिसका मतलब हुआ कि राशन कार्ड होल्डर्स के पास केवाईसी कराने के लिए अभी 41 दिन बचे हैं.
How to Do Ration Card KYC: कैसे करें ई केवाईसी?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप राशन कार्ड के लिए केवाईसी करवाना चाहते हैं, तो आपको किसी नजदीकी राशन कार्ड दुकान पर जाना होगा. इसके बाद आपको पीओएस मशीन पर अपना थंब प्रिंट लगाना होगा. ये सब करने के बाद आपका केवाईसी प्रोसेस पूरा हो जाएगा.
भारत में कब शुरू हुआ राशन कार्ड?
ऐसा कहा जाता है कि देश में राशन कार्ड की शुरुआत आजादी से पहले ही हो गई थी. इसकी शुरुआत सबसे पहले बंगाल में साल 1940 में की गई थी. उस समय वे अकाल पड़ा था. जिसके बाद साल 1945 ने अग्रेंजो ने राशन कार्ड की इस योजना को आकार दिया था.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications