नई दिल्ली, सितंबर 19। सरकार की तरफ से गरीबों की सहायता के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य होता हैं कि इन योजनाओं से गरीबों का कल्याण हो और उन योजनाओं में उनका हित को भी देखा जाता हैं। जिसके लिए भारत सरकार की तरफ से बहुत सारे प्रबंध किए जाते है। जिससे देश का कोई भी नागरिक भूखा प्यासा नहीं सोए और व्यक्ति को उसके जीवन यापन के लिए जरूरी अनाज मिले।
कई बार समस्या का सामना करना पड़ता है
सरकार को तरफ से इसी क्रम में राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। सरकार जिसकी सहायता से गरीब लोगों को मुफ्त में राशन देती हैं। हालांकि बहुत से लोगों को कई बार राशन लेने में कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता हैं।
आनाकानी राशन को देने में
राशन कार्ड होने के बाद भी बहुत बार राशन डीलर राशन कार्ड होल्डर को राशन देने के लिए आनाकानी करते है।जिस वजह से राशन लेने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। हालांकि की सरकार की तरफ से पूरे इंतजाम किए गए हैं। यदि राशन डीलर राशन नहीं देता हैं तो फिर उसकी शिकायत भी की जा सकती हैं।
शिकायत कर सकते हैं
अगर आपके पास राशन कार्ड हैं। उसके बाद भी आपको राशन नहीं मिल रहा हैं तो फिर आप इसकी शिकायत कर सकते है। इसकी शिकायत ऑनलाइन भी की जा सकती है। आप राज्य से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट में जाकर इसकी शिकायत कर सकते है। जिस समय आप इसकी शिकायत करेंगे। तब वह आपको अपना राशन कार्ड नंबर देना होगा। इसके साथ आपको राशन डिपो की भी जानकारी देनी होगी।
इन नंबर में कर सकते है शिकायत
राज्यों के ये हेल्पलाइन नंबर हैं अरुणाचल प्रदेश 03602244290, असम 1800-345-3611, हिमाचल प्रदेश 1800-180-8026, हरियाणा 1800-180-2087, बिहार 1800-3456-194, छत्तीसगढ़ 1800-233-3663, गोवा 1800-233-0022, गुजरात के लिए 1800-233-5500, झारखंड 1800-345-6598, कर्नाटक 1800-425-9339, केरल 1800-425-1550, महाराष्ट्र 1800-22-4950 और मध्यप्रदेश 181 के लिए नंबर जारी किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications