नई दिल्ली, अगस्त 13। गरीबों के लिए चलाई जा रही मुफ्त राशन योजना का फायदा और उसके साथ अन्य बहुत सी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है। राशन कार्ड एक बेहद ही आवश्यक दस्तावेज होता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जो किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही है। अब उसमे भी राशन कार्ड के बिना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जा सकता है। इसी वजह से परिवार के हर एक सदस्य का नाम राशन कार्ड में होने बेहद जरूरी होता है। कई राज्य ऑनलाइन भी नाम जुड़वाने की सुविधा दे रहे है और ऑफलाइन तो पूरे देश में राशन कार्ड में नाम जुड़वाने की सुविधा उपलब्ध है।
दस्तावेजों की आवश्यकता
यदि आप अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते है तो आपको बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और मुखिया का राशन कार्ड और बच्चे के माता पिता का राशन कार्ड, नाम जुड़वाने के लिए भरा जाने वाला फॉर्म के साथ लगाना होगा और घर की नई बहु के लिए शादी का कोई प्रमाण, पति का राशन कार्ड, मायके से नाम हटाने का प्रमाण पत्र और आधार कार्ड को फॉर्म के साथ लगाना होगा।
ऑफलाइन आवेदन कैसे करे
अगर आप नए सदस्य का नाम राशन कार्ड के ऑफलाइन जुड़वाना चाहते है तो खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑफिस में जाकर एक फॉर्म लेना होगा। बहुत से राज्यों में डिपू होल्डर के पास भी फार्म मिल जाता है। सभी जानकारी सही सही भरे। सारे दस्तावेज इसमें लगाकर इसे खाद्य आपूर्ति केंद्र में जमा करा दें। दस्तावेज के सत्यापन के बाद आपको नया अपडेटेड राशन कार्ड मिल जाएगा।
राशन कार्ड में ऐसे ऑनलाइन जुड़वाएं नाम
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जुड़वाने के लिए कई राज्य में आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है। आपको हम उत्तर प्रदेश में आवेदन कैसे करते है बता रहे है। इसके लिए आप सबसे पहले https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर जाए। इसमें सबसे पहले आपको यह पर लॉगिन आईडी बनानी होगी। आईडी बनाने के बाद आप यह पर लॉगिन कर ले इसमें आपको नए सदस्य का नाम एड करने का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें नए फॉर्म खुलेगा। उसमे सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें जब आप सबमिट करोगे उसने आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा फिर आप फॉर्म को ट्रैक कर सकते है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications