Ration Card e-KYC Process: राशन कार्ड धारकों के लिए एक एक बेहद जरूरी जानकारी आ गई है। सरकार ने राशन कार्ड की ई-केवाईसी (e-KYC) करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 कर दी है। इससे पहले यह डेट 31 मार्च 2025 थी। अगर आप इस नई टाइम लीमिट तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की, तो आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है और आपको लाभार्थियों की लिस्ट से हटा दिया जाएगा।

राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी क्यों जरूरी है? (Ration Card e-KYC last date)
ई-केवाईसी ये सुनिश्चित करता है कि सरकारी अनाज का फायदा केवल एलिजिबल और जिन्हें असल में इसकी जरूरत है उन्हें ही मिलें। वह इस प्रोसेस की मदद से फर्जी राशन कार्ड धारकों को बाहर कर सकते है, जिससे Public Distribution System (PDS) में ट्रांसपरेंसी बढ़ेगी।
ई-केवाईसी कैसे करें?
- ई-केवाईसी प्रोसेस को पूरा करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले अपने राज्य की PDS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 'e-KYC for Ration Card' विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर भरें।
- परिवार के मुखिया का आधार नंबर भरें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके अलावा निकटतम राशन दुकान पर जाकर अपने नजदीकी राशन दुकान पर जाएं।
- फिर ई-पीओएस (e-POS) मशीन के माध्यम से आधार वेरिफिकेशन कराएं।
क्या होगा अगर आपने ई-केवाईसी नहीं कराई?
अगर आप 30 अप्रैल 2025 तक ई-केवाईसी प्रोसेस को पूरा नहीं करते हैं, तो आपका राशन कार्ड कैंसिल किया जा सकता है। आपको मिलने वाला सब्सिडी वाला राशन बंद हो सकता है। इसके अलावा आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट से हटा दिया जा सकता है।
सभी राशन कार्ड धारकों के पास है आखिरी मौका
सरकार ने पहले ही छह बार ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ाई है, लेकिन इस बार स्पष्ट किया गया है कि यह आखिरी मौका है। इसलिए, सभी राशन कार्ड धारकों से अनुरोध है कि वे समय रहते ई-केवाईसी प्रोसेस पूरी करें ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा मिलता रहे। अधिक जानकारी और सहायता के लिए आप अपने राज्य की पीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या पास के राशन दुकान से संपर्क कर सकते हैं और जानकारी हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
