नई दिल्ली, जुलाई 6। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के रेट ऊपर चढ़े हैं। आज मंगलवार 6 जुलाई को सोने की कीमतों में बढ़त आई। इससे पहले कल सोना सस्ता हुआ था। सोना के साथ साथ आज चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। चांदी के दाम 70000 रु प्रति किलो के करीब हैं। अगर आपका सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले रेट चेक कर लें।
6 जुलाई को सोने-चांदी के रेट
मंगलवार को सोने की कीमतें ऊपर चढ़ीं। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 299 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47459 रु से चढ़ कर 47758 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 259 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 69651 रु से चढ़ कर 69910 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 298 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47567 रु और 22 कैरेट वाला सोना 274 रु महंगा होकर 43746 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 225 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35819 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 298 रु की बढ़ोतरी के साथ 27938 रु पर पहुंच गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध वे कारण हैं, जिनके चलते सोने और चांदी के रेट कम-ज्यादा होते हैं।
सोने की शुद्धता जानें
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
कितने कैरेट पर कितना शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। वहीं 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। जबकि 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है। 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है। 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications