Ratan Tata Scholarship Apply Process: भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अभी भी उनकी सबके दिलों में एक खास पहचान है। रतन टाटा ने न्यूयॉर्क के कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी थी और उसमें उन्होंने करोड़ों रुपये का निवेश किया था। रतन टाटा ने इस यूनिवर्सिटी में 1959 में दाखिला लिया और 1962 में आर्किटेक्चर का कोर्स पूरा किया था।

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी ने रतन टाटा के लिए लिखी ये बातें (Tata Scholarships)
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी ने रतन टाटा को याद करते हुए लिखा, 'रतन एन. टाटा 1959 में कॉर्नेल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हुए थे और 1962 में आर्किटेक्चर की डिग्री प्राप्त की थी। वह भारत के सबसे प्रभावशाली और सम्मानित उद्योगपतियों और समाजसेवियों में से एक थे। वह कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के पूर्व ट्रस्टी भी थे और विश्वविद्यालय के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय दानदाता थे। उन्होंने छात्रवृत्तियों, भारत में ग्रामीण गरीबी और कुपोषण को कम करने के लिए अनुसंधान और तकनीकी को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। साल 2008 में दिए गए 50 मिलियन डॉलर के दान से टाटा-कॉर्नेल इंस्टीट्यूट फॉर एग्रीकल्चर एंड न्यूट्रिशन की स्थापना की गई और भारतीय छात्रों के लिए टाटा स्कॉलरशिप की शुरुआत हुई।'
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों को दी जाती है टाटा स्कॉलरशिप (Tata Scholarship Apply Process)
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और टाटा ट्रस्ट की साझेदारी भारतीय छात्रों को उनकी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप प्रदान करती है। टाटा स्कॉलरशिप फंड किसी भी समय लगभग 20 स्कॉलर्स का समर्थन करता है और यह सुनिश्चित करता है कि वित्तीय परिस्थितियों की परवाह किए बिना टॉप भारतीय छात्रों को कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में जाने का अवसर मिले। यह छात्रवृत्ति साल में एक बार ही दी जाती है और लाभार्थियों की स्नातक की पूरी ट्यूशन फीस को कवर करती है।
कौन-कौन कर सकता है टाटा स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई? (Tata Scholarship for Cornell University)
इस स्कॉलरशिप के लिए वह भारतीय नागरिक अप्लाई कर सकते हैं जिसने भारत में अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की हो कॉर्नेल से ग्रेजुएशन कोर्स में प्रपोजल मिला हो। इसके अलावा आवश्यकता-आधारित वित्तीय सहायता के लिए योग्य हो और आपका TOEFL या IELTS स्कोर देखकर ही आपको ये स्कॉलरशिप दी जाएगी।
ऐसे करें टाटा स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई (Tata Scholarship 2024)
अंडर-ग्रेजुएशन कोर्स के लिए आवेदन करने वाले छात्र टाटा स्कॉलरशिप के लिए योग्य होंगे। अगर उन्होंने प्रवेश आवेदन पूरा कर लिया है और वित्तीय सहायता के लिए आवेदन किया है।
सभी ग्रेजुएट आवेदकों को अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए वित्तीय सहायता आवेदन प्रक्रिया को पूरा करके वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications