Ratan Tata Funeral Viral Video: टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा इस दुनिया को 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनके निधन पर खेल, उद्योग,राजनीति और मनोरंजन जगत से कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बिजनेसमैन रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट लाया गया है। वहां पर उनको अंतिम विदाई देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।
रतन टाटा के अंतिम संस्कार से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखकर पूरा देश मायूस गया है।

कई बड़ी हस्तियों ने रतन टाटा को दी अंतिम श्रद्धांजलि
वर्ली श्मशान घाट में महाराष्ट्र पुलिस ने रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन, आमिर खान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और अन्य कई मशहूर हस्तियां भी रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौजूद रहे। अंतिम श्रद्धांजलि के बाद उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर मुंबई के NCPA लॉन से अंतिम संस्कार के लिए जाया गया है। अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा।
उद्योगपति रतन टाटा के भाई जिमी नवल टाटा मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वहां से रवाना हुए। रतन टाटा के निधन पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, 'ऐसा लगता था कि रतन टाटा हमेशा हमारे जीवन में और हमारे आने वाले जीवन में रहेंगे।'
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी और इस दौरान आकाश और श्लोका अंबानी भी साथ में थे।
रतन टाटा को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
#WATCH | Mortal remains of Industrialist Ratan Tata being taken for last rites from NCPA lawns, in Mumbai
— ANI (@ANI) October 10, 2024
The last rites will be held at Worli crematorium. pic.twitter.com/Cs2xjeZBDi
रतन टाटा के निधन के बाद देश में शोक लहर है। मशहूर उद्योगपति ने 86 साल के उम्र में अंतिम सांस ली। ऐसे में रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी दिखने को मिली। रतन टाटा ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पोस्ट में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को 'अफवाह' बताया था और अपने प्रशंसकों को बताया था कि चिंता की कोई बात नहीं है और वह उम्र संबंधी चिकित्सा स्थितियों के लिए जांच करा रहे हैं।
रतन टाटा को पूरे देश ने नम आखों से विदाई दी है। रतन टाटा के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर एनसीपीए ग्राउंड में रखा गया था और प्रार्थना प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में रखा गया और अंतिम संस्कार किया गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications