TCS Q2 Results New Update: देशभर में आज शोक का माहौल है. जाने माने उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा नहीं रहे. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार देर अंतिम सांस ली.
रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ग्रुप की IT कंपनी टीसीएस को लेकर बड़ा अपडेट आया है. कंपनी ने आज 10 अक्टूबर को रिजल्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को कैंसिल कर दिया है. हालांकि, FY25 की दूसरे तिमाही के नतीजे आएंगे.
आज जारी होंगे टीसीएस के तिमाही नतीजे
टाटा ग्रुप की IT कंपनी आज 10 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेगी. नतीजे शेयर बाजार बंद होने के बाद जारी होंगे. आम तौर पर नतीजों के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. बता दें कि Q2 नतीजों पर होने वाला प्रेस कॉन्फ्रेंस आज शाम साढ़े 5 बजे होने वाला था.

टीसीएस जुलाई से सितंबर के दौरान कारोबारी प्रदर्शन की जानकारी एक्सचेंज पर फाइल करेगी. सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद एनलिस्ट्स कॉल भी होता है, जोकि गुरुवार को शाम 7 बजे शेड्यूल है. यह कॉल होगा.
Q1 में TCS का कैसा रहा था प्रदर्शन
एक्सचेंज फाइलिंग में टीसीएस ने जून तिमाही के नतीजों की जानकारी दी थी. इसके तहत FY25 की पहली तिमाही में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी को 12040 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था, जोकि सालाना आधार पर करीब 9 फीसदी बढ़ा. रेवेन्यू ग्रोथ भी साढ़े 5 फीसदी बढ़कर 62,613 करोड़ रुपए रहा था.
आईटी शेयर में तेजी बरकरार
आईटी शेयर टीसीएस में गुरुवार को हल्की तेजी देखने को मिल रही. बीएसई पर शेयर करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 4270 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा. शेयर 2024 में अब तक 13 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. जबकि पिछले 6 महीने में सपाट ही रहा है. बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इसका कुल मार्केट कैप 15.44 लाख करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
