Ratan Tata News: टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रतन टाटा की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। उनके स्वास्थय से जुड़ी हुई कई सारी खबरें भी मीडिया में छाई हुई थी। 7 अक्टूबर को ही रतन टाटा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हेल्थ को लेकर अफवाहों को खारिज किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैंस को शुक्रिया भी कहा था। आइए आपको बताते हैं कि रतन टाटा की आखिरी पोस्ट क्या थी।

रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर किया था ये पोस्ट (Ratan Tata News Today)
अपने चाहने वालों के लिए रतन टाटा ने हाल ही में जो पोस्ट किया था उसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरे बारे में सोचने के लिए शुक्रिया..मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में फैली हालिया अफवाहों से वाकिफ हूं और मैं सभी को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं वर्तमान में अपनी उम्र और उससे जुड़ी मेडिकल स्थितियों के कारण फिलहाल मेडिकल चेक-अप करा रहा हूं। मेरा मनोबल ऊंचा है। मैं जनता और मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे गलत सूचना फैलाने से बचें।'
रतन टाटा सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करते थे इस तरह की पोस्ट (Ratan Tata Dead)
रतन टाटा ने साल 2019 में इंस्टाग्राम जॉइन किया और तब से वे टाटा समूह की शानदार विरासत को दर्शाने वाले कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। उद्योगपति कुत्तों के प्रति भी बहुत सहानुभूति रखते हैं और उन्होंने बार-बार कुत्तों की ब्रीड्स की देखभाल करने और कभी-कभी उनके बचाव की अपील भी की थी। इस साल जून में, उद्योगपति ने इंस्टाग्राम पर एक अपील की थी कि मुंबई में अपने स्मॉल एनिमल हॉस्पिटल में गंभीर हालत में पड़े सात महीने के कुत्ते की मदद की जाए।
उन्होंने पोस्ट में, टाटा ने कुत्ते की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी साझा की थी और मुंबई के लोगों से तत्काल मदद करने का आह्वान किया था। उन्होंने लिखा, "मैं वास्तव में आपकी मदद की सराहना करूंगा। हमारे पशु अस्पताल में इस 7 महीने के डॉग को तत्काल रक्त आधान की आवश्यकता है। उसे संदिग्ध टिक बुखार और जानलेवा एनीमिया के कारण भर्ती कराया गया है। हमें मुंबई में डॉग के रक्तदाता की तत्काल आवश्यकता है।" रतन टाटा सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट डॉग्स से जुड़े हुए शेयर किया करते थे।
कब होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार? (Ratan tata death)
रतन टाटा का पार्थिव शरीर को मुंबई के कोलाबा में उनके बंगले में रखा गया है और सुबह 9.45 पर उनके पार्थिव शरीर को कोलाबा से एनसीपीए के लिए ले जाया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10 से शाम 4 बजे रत्न टाटा का पार्थिव शरीर को एनसीपीए में रखा जायेगा और उसके बाद नरीमन प्वाइंट के एनसीपीए से रत्न टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली ले जाया जाएगा। इसके बाद पारसी रीती रिवाज से रतन टटा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications