Ratan Tata Birthday: आज देश के जाने माने कारोबारी और टाटा ग्रुप के मुखिया रतन टाटा का 86वां जन्मदिन है। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। रतन टाटा 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। रतन टाटा न सिर्फ एक अच्छे उद्योगपति हैं, बल्कि अच्छे इंसान भी हैं। वह अपने साथ काम करने वाले लोगों का काफी ख्याल रखते हैं। हाल ही में कोरोना काल में जब कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही थीं, तो रतन टाटा ने इसका विरोध करते हुए इसे नैतिकता के खिलाफ बताया था।
वैसे आप लोगों को यह जानकर अजीब सा लगेगा कि रतन टाटा की पहली नौकरी टाटा ग्रुप में नहीं थी, बल्कि आईबीएम में पहली नौकरी की थी। आईबीएम में काम करते हुए उन्होंने टाटा ग्रुप के लिए रिज्यूम बनाया था। इसके बाद उन्होंने टाटा ग्रुप ज्वाइन किया।

रतन टाटा ने एक बार अपने कर्मचारी की जान बचाने के लिए खुद विमान उड़ाने का फैसला किया था। यह घटना अगस्त 2004 की है। पुणे में टाटा मोटर्स के एमडी प्रकाश एम तेलंग की तबीयत अचानक खराब हो गई और डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत मुंबई ले जाने की सलाह दी। रविवार का दिन था और डॉक्टर एयर एंबुलेंस का जुगाड़ नहीं कर पा रहे थे। जब इस बारे में रतन टाटा को बताया गया तो वह कंपनी का प्लेन उड़ाने के लिए तैयार हो गए। टाटा के पास पायलट का लाइसेंस है।
लेकिन इस बीच एयर एंबुलेंस का प्रबंध हो गया और प्रकाश को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका सफल इलाज हुआ। प्रकाश करीब 50 साल तक टाटा मोटर्स में रहने के बाद 2012 में रिटायर हुए। रतन टाटा एक ट्रेंड पायलट हैं और उनके पास विमान उड़ाने का लाइसेंस है। उनके पास एक दसॉ फाल्कन 2000 प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जाती है।
रतन टाटा को विमान उड़ाने का शौक विरासत से ही मिला है। उनके गुरु जेआरडी टाटा देश के पहले लाइसेंसधारक पायलट थे। जेआरडी टाटा ने पहली बार कराची से मुम्बई तक हवाई जहाज उड़ाया था। उन्होंने ही टाटा एयरलाइन्स की शुरुआत की थी। बाद में इसका नाम एयर इंडिया हो गया था और इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया था। हाल में एयर इंडिया की टाटा ग्रुप में घर वापसी हुई है।
रतन टाटा सफल उद्योगपति होने के साथ ही इन्वेस्टर और नेक दिल इंसान भी हैं। इसलिए इनके काम के साथ ही लोग इनके व्यक्तित्व से भी खूब प्रभावित होते हैं। रतन टाटा ने संघर्ष से सफलता का सफर तय किया गया है और एक कामयाब कारोबारी बनें। ऐसे में उनकी कही बातें दूसरों के लिए बहुत काम की हो सकती हैं। आइये जानते हैं उनकी समझदारी भरी कुछ बातें।
जानिए रतन टाटा के अनमोल विचार, जो आपका जीवन बदल सकते हैं
- कॉलेज की पढ़ाई के बाद 5 आंकड़े वाली सैलरी की मत सोचना, एक रात में कोई प्रेसिडेंट नहीं बनता। इसके लिए अथक मेहनत करनी पड़ती है।
- जीवन में आगे बढ़ने के लिए उतार-चढ़ाव बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि ईसीजी में एक सीधी रेखा का मतलब है कि हम जीवित नहीं हैं।
- तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है, तुम्हारी असफलता सिर्फ तुम्हारी है, किसी को इसका दोष मत दो। अपनी इस गलती से सीखो और जीवन में आगे बढ़ो।
- अच्छी पढ़ाई करने वाले और कड़ी मेहनत करने वाले अपने दोस्तों को कभी मत चिढ़ाओ। एक समय ऐसा आएगा जब तुम्हें उसके नीचे भी काम करना पड़ सकता है।
- हम लोग इंसान हैं कोई कम्प्यूटर नहीं, इसलिए जीवन का मजा लीजिये, इसे हमेशा गंभीर मत बनाइये।
- मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता, मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूं।
- ऐसी कई चीजें हैं, जो अगर मुझे दोबारा जीने का मौका मिले तो शायद मैं अलग ढंग से करूंगा। लेकिन मैं पीछे मुड़कर यह नहीं देखना चाहूंगा कि मैं क्या नहीं कर पाया।
- अगर आप तेजी से चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए। लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ मिलकर चलिए।
नोट: यहां पर रतन टाटा के बारे में शेयर की जा रही जानकारी सोशल मीडिया से ली गईं हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास



Click it and Unblock the Notifications