Rashi Peripherals IPO News: कल दलाल स्ट्रीट में एक और बड़ा आईपीओ इश्यू आने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 600 करोड़ रुपए के इस इनिशियल पब्लिक आफरिंग इश्यू को कल यानी 7 फरवरी के दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खोला जाना है। यह आईपीओ राशि पेरीफेरल्स कंपनी के द्वारा लाया जा रहा है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए जबरदस्त फंड इकट्ठा करने का प्लान बना रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्राइस बैंड 295 से लेकर 311 रुपए प्रति शेयर तक रखा गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की राशि पेरीफेरल्स के इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के तहत किसी भी तरह की बिक्री नहीं की जानी है। इस आईपीओ में कंपनी 600 करोड़ रुपए के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने वाली है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक पहले कंपनी 750 करोड रुपए का आईपीओ लेकर आने वाली थी लेकिन बाद मेंआईपीओ के प्लेसमेंट से पहले फंड जुटाना की वजह से इसे घटकर 600 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
आपको बता दे कि इस कंपनी के आईपीओ के आने से पहले कुछ में इन्वेस्टर्स के द्वारा इसमें शेयर होल्डिंग की गई है। इसमें मधु केला के द्वारा 50 करोड़ रुपए के 16.07 लाख शेयर खरीदे गए हैं, जिनकी कीमत 311 रुपए प्रति शेयर की थी।
लोगों के दिमाग में यह भी सवाल चल रहा है कि कंपनी इस फंड का इस्तेमाल कहां करेगी। कंपनी के द्वारा इस फंड के इस्तेमाल को लेकर भी जानकारी साझा की गई है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों में से 400 करोड़ रुपए का इस्तेमाल लोन पेमेंट के लिए किया जाना है।
इसके अलावा 200 करोड रुपए का उसे वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉर्पोरेट की जरूरत की फंडिंग के लिए किया जाना है।
अगर बात की जाए इस कंपनी की लॉट साइज की तो इसने 48 शेयरों का लोट साइज फिक्स किया है। इससे एक चीज साफ हो जाती है कि रिटेल इन्वेस्टर्स को भी इस आईपीओ में कम से कम 14900 से ज्यादा का इन्वेस्ट करना पड़ेगा। इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट करनेका प्रपोजल दिया गया है। इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल शामिल हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राशि पेरीफेरल्स इनफॉरमेशन और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स के ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड की लीडिंग नेशनल डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर है। मिल रही जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2021 से 2023 के दौरान कंपनी के राजस्व में 26 प्रतिशत से ज्यादा की तेजीदर्ज की गई है। पिछले साल मार्च के महीने में इस कंपनी का राजस्व बढ़कर 9554 करोड़ के पास पहुंच गया था।
जैसा कि हमने आपको बताया कंपनी इस आईपीओ का ज्यादातर पैसा अपने उसपर जमा कर्ज को हटाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि साल 2023 में नवंबर के महीने तक कंपनी के ऊपर 1569 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज बकाया था।
इस आईपीओ में लोगों का इंटरेस्ट इसलिए भी आ रहा है क्योंकि यह ग्रे मार्केट में बेहतर परफॉर्मेंस दे रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय जो स्थिति देख रही है यह आईपीओ कम से कम 381 रुपए तक के स्तर पर लिस्ट किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications