Rare Earth Magnets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार (26 नवंबर) को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) बनाने को बढ़ावा देने के मकसद से 7,280 करोड़ रुपये की स्कीम को मंज़ूरी दी। सरकार ने कहा है कि यह REPM इकोसिस्टम को बढ़ावा देने, आत्मनिर्भरता बढ़ाने और भारत को ग्लोबल REPM मार्केट में एक अहम प्लयेर के तौर पर स्थापित करने के लिए उनकी 'अपनी तरह की पहली' पहल है।
इस पहल का उद्देश्य देश में इंटीग्रेटेड रेयर अर्थ परमानेंट मैगनेट (REPM) उत्पादन को सालाना 6000 मीट्रिक टन तक बढ़ाना है। सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि रेयर अर्थ मैगनेट सबसे शक्तिशाली परमानेंट मैगनेट्स में से हैं। ये इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉमैग्नेटनिक्स, एयरोस्पेस और रक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वैष्णव के अनुसार, यह योजना एक इंटीग्रेटेड सुविधा स्थापित करने में भी सहायक होगी। इसके तहत रेयर अर्थ ऑक्साइड को मेटल में, मेटल को मिश्र धातु में और मिश्र धातु को रेयर अर्थ परमानेंट मैगनेट में बदला जाएगा। हाल के दिनों में रेयर अर्थ सामग्री और मैगनेट की चर्चा तेज़ी से बढ़ी है। इसका मुख्य कारण इलेक्ट्रिक वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा, औद्योगिक एप्लीकेशन्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की बढ़ती मांग है। वर्तमान में, भारत इन चुंबकों की मांग को आयात के माध्यम से पूरा करता है। भारत ने मार्च 2025 को समाप्त होने वाले कारोबारी वर्ष में 53,000 मीट्रिक टन रेयर अर्थ मैग्नेट का आयात किया।
क्या होते हैं रेयर अर्थ मैग्नेट (What Is Rare Earth Magnet)?
रेयर अर्थ मैग्नेट वे स्थायी चुंबक होते हैं जो रेयर अर्थ इलीमेंट यानी तत्वों के मिश्र धातुओं से बने होते हैं। ये स्थायी चुंबकों की सबसे शक्तिशाली श्रेणी में आते हैं और इनका उपयोग इलेक्ट्रिक मोटर, जनरेटर और हार्ड डिस्क ड्राइव जैसे विभिन्न उत्पादों में होता है।
मिश्र धातु दो या दो से अधिक धातुओं के संयोजन से बना एक पदार्थ होता है। शिक्षा मंत्रालय के साथी पोर्टल के अनुसार, दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों की विशेषता उनकी उच्च चुंबकीय शक्ति, उच्च बल और उच्च ऊर्जा उत्पाद होती है। रेयर अर्थ मैग्नेट की उच्च चुंबकीय शक्ति उनमें मौजूद रेयर अर्थ एलीमेंट के मिश्र धातुओं के कारण होती है।
रेयर अर्थ मैग्नेट का कहां होता है इस्तेमाल? (Use Of Rare Earth Magnet)
ये इलेक्ट्रिक मोटर, जनरेटर, हार्ड डिस्क ड्राइव, मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI) मशीन, हेडफ़ोन, माइक्रोफ़ोन, मैग्नेटिक सेपरेटर, मैग्नेटिक बेयरिंग और मैग्नेटिक ज्वेलरी जैसे उपकरणों में इस्तेमाल होते हैं।
दो मुख्य रेयर अर्थ मैग्नेट कौन से हैं?
नियोडिमियम चुंबक रेयर अर्थ मैग्नेट में सबसे आम प्रकार है। यह नियोडिमियम, आयरन और बोरॉन के मिश्रण से बनता है। नियोडिमियम चुंबक शक्तिशाली होते हैं, लेकिन गिरने या ठीक से न संभालने पर टूट सकते हैं।
सेमेरियम-कोबाल्ट चुंबक, जैसा कि नाम से स्पष्ट है, सेमेरियम और कोबाल्ट से मिलकर बनता है। यह नियोडिमियम चुंबक जितना शक्तिशाली नहीं होता, लेकिन अधिक टिकाऊ होता है और उच्च तापमान में भी अपनी स्थिरता बनाए रखता है।
नियोडिमियम चुंबक (NdFeB मैग्नेट, Neodymium Iron Boron) का यूज कहां होता है?
इलेक्ट्रिक वाहन (EV), विंड टरबाइन, मोबाइल फोन/स्मार्टफोन, वाइब्रेशन मोटर, स्पीकर, कैमरा फोकस, मैगसेफ चार्जिंग, लैपटॉप/कंप्यूटर, हार्ड डिस्क ड्राइव (HDD), स्पीकर, कूलिंग फैन, हेडफोन/ईयरबड्स, इलेक्ट्रिक साइकिल/स्कूटर, घरेलू उपकरण, स्पीकर/होम थिएटर, मेडिकल उपकरण, ड्रोन, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन, हाई-स्पीड ट्रेन, रिन्यूएबल एनर्जी, जनरेटर, खिलौने और गैजेट्स आदि में किया जाता है।
सेमेरियम-कोबाल्ट मैग्नेट (SmCo मैग्नेट, Samarium Cobalt) का कहां होता है यूज?
जेट इंजन के सेंसर, मिसाइल गाइडेंस सिस्टम (Missile fins actuators), सैटेलाइट के रिएक्शन व्हील और मैग्नेटिक बेयरिंग, फाइटर जेट के रडार (TWT - Travelling Wave Tubes), ड्रोन और UAV के हाई-टेम्परेचर मोटर, उच्च तापमान वाले मोटर और जनरेटर, ऑयल & गैस इंडस्ट्री के डाउनहोल ड्रिलिंग मोटर (200-300°C तक), विंड टरबाइन के कुछ हाई-एंड जनरेटर, टर्बोचार्जर और टर्बाइन जनरेटर, चिकित्सा उपकरण (Medical)MRI मशीनों के पुराने मॉडल (अब ज्यादातर NdFeB हो गए हैं), सर्जिकल रोबोट और प्रेसिजन एक्ट्यूएटर, हियरिंग एड्स (कुछ मॉडल में अब भी SmCo इस्तेमाल होता है), औद्योगिक और वैज्ञानिक उपकरण, हाई-टेम्परेचर कपलिंग और मैग्नेटिक ड्राइव पंप, वैक्यूम चैंबर और पार्टिकल एक्सेलेरेटर के मैग्नेट, गायरोस्कोप और इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, स्पेस टेलिस्कोप और वैज्ञानिक उपकरण के अलावा, सैन्य और अंतरिक्ष मिशन में, अंतरिक्ष यान (सैटेलाइट, Mars रोवर, चक्के आदि) और नौसेना के सोनार सिस्टम, हथियारों के इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज और गाइडेंस में इस्तेमाल किया जाता है।
रेयर अर्थ मैग्नेट उत्पादन करने वाले टॉप 5 देश (2025 तक)
रेयर अर्थ मैग्नेट (जैसे NdFeB और SmCo) का उत्पादन मुख्य रूप से रेयर अर्थ तत्वों (REE) की खरीद-फरोख्त और प्रोसेसिंग पर निर्भर करता है। इसके उत्पादन में 2025 में चीन का वर्चस्व बरकरार है, जो वैश्विक उत्पादन का 85-90% नियंत्रित करता है। अन्य देशों में उत्पादन बहुत कम है। ग्लोबल प्रोडक्शन का जापान 5-10 प्रतिशत, जर्मनी 1-2 प्रतिशत, अमेरिका और दक्षिण कोरिया 1 प्रतिशत से कम उत्पादन करता है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?



Click it and Unblock the Notifications