Ranveer Allahbadia Case: मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Allahbadia) इंडियाज गॉट लैटेंट शो में हुए विवाद के बाद से चर्चा में बने हुए हैं, आज उन्हें सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रणवीर अल्लाहबादिया की सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी है। हालांकि, रणवीर पर कुछ शर्तों के साथ रोक लगाई गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर के पासपोर्ट को जमा करने को कहा और किसी भी तरह के शो में जाने की भी अनुमति नहीं दी है। कॉमेडियन समय रैना के शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" पर एक कमेन्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। जिसमें उन्होंने माता-पिता पर अश्लील टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद रणवीर विवादों में घिरे हुए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की अश्लील भाषा को लेकर सवाल करते हुए कहा कि समाज के कुछ मूल्य हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके दिमाग में कुछ गंदगी है जो उन्होंने एक शो में उगली। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया के वकील से सख्त लफ्जों में कहा समाज के मूल्य क्या हैं, ये मानक क्या हैं, क्या आपको पता है। जस्टिस सूर्यकांत एन के सिंह की बेंच ने कहा कि जो रणवीर इलाहाबादिया द्वारा शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, उससे माता-पिता को शर्म आएगी और बेटियां और बहनें भी शर्मिंदा होंगी। जस्टिस सूर्यकांत ने रणवीर के वकील से सख्त लहजे में बोलते हुए कहा इलाहाबादिया के इन शब्दों के बाद पूरा समाज शर्मिंदा होगा। इतना ही जस्टिस सूर्यकांत इलाहाबादिया के वकील से पूछा कि अश्लीलता के मापदंड क्या हैं?
क्या है Ranveer Allahbadia का मामला
ये मामला समय रैना के शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" से शुरू हुआ है। जहां रणवीर के साथ ही कई दूसरे कंटेन्ट क्रिएटर्स मौजूद थे जिसमें आशीष चंचलानी और अपूर्व मुखीजा (द रिबेल किड) जैसे गेस्ट जज मौजूद थे, जहां कंटेस्टेंट के साथ हसी मजाक करते हैं।
इस शो का एक किलप तेजी से वायरल हुई, जिसमें रणवीर की तरफ से आपत्तिजनक सवाल पूछते हुए देखा गया, जिसमें वो कहते हैं कि 'क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या आप एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे।
रणवीर के इस सवाल के बाद देश में देश भर से अलग-अलग कमेंट्स आने शुरू हो गए, जिसमें लोगों ने बहुत ज्यादा गुस्सा जाहीर किया। रणवीर अल्लाहबादिया पर महाराष्ट्र और गुवाहटी में भी एफआईआर दर्ज हुई है। इतना ही नहीं पूरे देश में रणवीर के खिलाफ बहुत ज्यादा गुस्से का माहौल बना हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications