Ramesh Bidhuri Net Worth: दिल्ली में विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, दिल्ली की एक हॉट सीट कहे जाने वाली कालकाजी जहां से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी मैदान में उतरे हैं। इस दौरान भाजपा नेता और उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने चुनावी हलफनामे में 2.57 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 12.66 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। वहीं इसके साथ ही उनके ऊपर 17.6 लाख कर्ज भी है।

रमेश बिधूड़ी की वित्तीय जानकारी
बिधूड़ी के चुनावी हलफनामे में उनके पास 30,000 रुपए कैश है और वहीं बैंक अकाउंट में 77 लाख 28 हजार 700 रुपए जमा हैं। वहीं इसके साथ उनके पास 68 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट और 20 लाख रुपए के सोने के आभूषण भी हैं।
दिल्ली में राजनीतिक मुकाबला और भी तेज हो गया है क्योंकि बिधूड़ी का मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) की सीएम आतिशी से है। कांग्रेस पार्टी ने इसी सीट पर अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया है। 2020 में हुए पिछले चुनाव में आतिशी ने भाजपा के धरमबीर को 11,000 से ज्यादा मतों से हराया था। हालांकि, इस बार इस सीट पर चुनाव बेहद ही रोमांचक होने वाला है खुद प्रदेश की सीएम के सामने भाजपा के कद्दावर उम्मीदवार बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा मैदान में हैं।
दिल्ली में राजनीतिक नजरिया
आगामी चुनाव ध्यान आकर्षित कर रहे हैं क्योंकि पार्टियां सीएम आतिशी के खिलाफ़ अपनी रणनीति बना रही हैं। इस बीच, स्वाति सिंह ने केजरीवाल के खिलाफ़ चुनाव लड़ने के लिए नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है।


Click it and Unblock the Notifications