नई दिल्ली, फरवरी 5। योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (पीएएल) ने क्रेडिट कार्ड्स लॉन्च किए हैं। उनकी कंपनी ने देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ मिलकर को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं। ये को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड एनसीपीआई के रुपे प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे। ये दो वेरिएंट यानी पीएनबी रुपे प्लेटिनम और पीएनबी रुपे सेलेक्ट में उपलब्ध होंगे। इन क्रेडिट कार्ड्स पर बहुत सारे फायदे दिए जाएंगे। आगे जानिए इन कार्ड्स की डिटेल।
क्या क्या हैं फायदे
पेश किए गए दोनों नये को-ब्रांडेड कार्ड ग्राहकों के लिए कई आकर्षक लाभ और खर्च पर आधारित छूट के साथ आते हैं। इन पर कैशबैक, लॉयल्टी पॉइंट, बीमा कवर जैसे कई फायदे मिलेंगे। साथ ही पतंजलि के दैनिक उत्पादों को खरीदने के लिए आसान क्रेडिट सर्विस भी मिलेगी। कार्डधारक पतंजलि स्टोर्स पर 2500 रु से अधिक की लेनदेन पर 2 फीसदी कैशबैक का आनंद ले सकेंगे। मगर इसमें प्रति लेनदेन कैशैक की सीमा 50 रु होगी।
मिलेंगे बोनस पॉइंट्स
पीएनबी रुपे प्लेटिनम और पीएनबी रु सिलेक्ट कार्डधारकों को कार्ड एक्टिव करने 300 रिवॉर्ड पॉइंट का वेलकम बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्राहकों को कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, कार्ड मैनेजमेंट के लिए पीएनबी जिनी मोबाइल एप्लिकेशन, ऐड-ऑन कार्ड फैसिलिटी, खर्च करने पर आकर्षक रिवार्ड पॉइंट्स के साथ-साथ कैश एडवांस/रिवॉल्व, ईएमआई और ऑटो-डेबिट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
मिलेगा 10 लाख रु का बीमा
आकस्मिक मृत्यु और व्यक्तिगत पूर्ण विकलांगता (पर्सनल टोटल डिसएबिलिटी) के लिए प्लेटिनम कार्डधारकों को 2 लाख और सिलेक्ट कार्डधारकों को 10 लाख रु का बीमा कवर मिलेगा। आपको बता दें कि प्लेटिनम कार्ड 25,000 रु से 5 लाख रु तक की क्रेडिट लिमिट ऑफर करते हैं, जबकि सिलेक्ट कार्ड पर 50,000 रु से 10 लाख रु तक की लिमिट मिलेगी।
कितनी है जॉइंनिंग फीस
कार्ड के प्लेटिनम वेरिएंट के लिए शून्य जॉइनिंग शुल्क है। मगर इस पर 500 रु का वार्षिक शुल्क लगाया जाएगा। वहीं सिलेक्ट वेरिएंट 500 रु की बेहद जॉइनिंग शुल्क के साथ आता है। पर इस पर 750 रु का वार्षिक शुल्क लगेगा। कार्ड के हर पिछले वर्ष की हर तिमाही में कम से कम उपयोग एक बार उपयोग किए जाने की स्थिति में वार्षिक शुल्क माफ कर दिया जाएगा।
डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा
पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने कहा क्रेडिट कार्ड पर कहा कि साझेदारी के तालमेल से डिजिटल भुगतान के अपनाने में तेजी (खास कर टियर-2 और टियर-3 मार्केट्स में) लाने में मदद मिलेगी। आकर्षक लाभों के अलावा सबसे महत्वपूर्ण सुविधा इन कार्ड्स पर है 20-50 दिनों तक पतंजलि उत्पादों की ब्याज मुक्त शॉपिंग। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि बदलते लाइफस्टाइल के साथ लोग ऑनलाइन उत्पादों को खरीदने के लिए अधिक इच्छुक हैं। ऐसे में पीएनबी और रुपे के साथ यह गठबंधन नए उपयोगकर्ताओं के बीच क्रेडिट कार्ड के उपयोग को बढ़ावा देने का सही अवसर है। इससे पतंजलि उत्पादों को खरीदते समय बड़े पैमाने पर ग्राहकों को सहज और सुरक्षित खरीदारी का अनुभव मिलेगा। पीएनबी के एमडी और सीईओ अतुल कुमार गोयल के मुताबिक हमें रुपे प्लेटफॉर्म पर पीएनबी पतंजलि को ब्रांड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
