यदि आप राम और सीता से जुड़े तीर्थ स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको रामायण एक्सप्रेस एक बार फिर यह मौका दे रही है।
भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी ने रामायण एक्सप्रेस की सेवा को आम लोगों के लिए फिर से शुरू किया। ये ट्रेन यात्रियों को भगवान राम के जीवन से जुड़े स्थलों के दर्शन कराएगी। रामायण एक्सप्रेस का सफर 18 नवंबर यानी आज से शुरू हो गया है। रामायण एक्सप्रेस को IRCTC के भारत दर्शन टूर पैकेज के तहत चलाया जा रहा है।

आपको बता दें कि रामायण एक्सप्रेस 18 नवंबर 2019 को इंदौर से चलेगी। यह ट्रेन यात्रियों को अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वर और मदुरई में यात्रियों को घुमाएगी। रामायण एक्सप्रेस का ये सफर 14 रात और 15 दिन का होगा।
बता दें कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान राम से जुड़े तीर्थस्थानों जैसे राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, सीता माता मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, भारत मंदिर, संकट मोचन मंदिर, हनुमान मंदिर, भारद्वाज आश्रम, सीतामढ़ी, त्रिवेणी संगम, श्रृंगी ऋषि मंदिर, अंजनिद्री हिल, हनुमान जन्मस्थान, रामघाट, सती अनुसुइया मंदिर, पंचवटी, ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर आदि के दर्शन कराए जाएंगे।
साथ ही रामायण एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान यात्रियों को शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। बुकिंग के लिए धर्मशालाओं या हॉल की सुविधा मिलेगी, साइट सीन कराने के लिए नॉन एसी गाड़ियों का इस्तेमाल होगा, 18 नवंबर को ये ट्रेन इंदौर से सुबह 6 बजे खुल गई है।
आपको बता दें कि रामायण एक्सप्रेस में बुकिंग कराने के लिए यात्रियों को 14,175 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से किराया देना होगा। वहीं कंफर्ट कैटेगरी के लिए 17,325 रुपये प्रति व्यक्ति किराया रखा गया है। रामायण एक्सप्रेस में IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com और IRCTC के क्षेत्रीय समूहों की मदद से की जा सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
