Rakshabandhan Gifts: आज 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व बड़े जोशो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भाई-बहन के प्यार का एक अहम दी और पल माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के हाथ की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लम्बी उम्र और कामियाबी के लिए दुआ मांगती है। वहीं, इस खास पल में भाई अपनी बहन को कुछ खास तोहफे भी देते हैं।

अगर आप भी भी देना चाहते हैं तो हम आपको 1000 रुपए मिलने वाले शानदार तोहफे बताते हैं जो आसानी से ब्लिंकिट और ज़ेप्टो पर मिल जाएंगे। ये उपहार खास ही नही बल्कि आपकी बहन को काफी पसंद भी आएंगे। चलिए बताते हैं आपको शानदार गिफ्टो की लिस्ट।
मिनी मेकअप किट: स्टाइल में चार चांद
आज के समय अधिकांश लडकियों को मेकअप करना अच्छा लगता है, अगर आपकी बहन को भी ये अच्छा लगता है तो उनके लिए ये तोहफा बहुत बेहतर होगा। ये किट सिर्फ 500-1000 रुपए में ज़ेप्टो पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगी, जिसमें आपको काजल, नेल पॉलिश, ब्लश और लिपस्टिक मिल सकती है। इसको कही आसानी से कैरी भी किया जा सकता है।
ट्रेंडी वाटर बॉटल: हेल्थ और स्टाइल का मिक्स
आज के समय में लोग ट्रेंडी पानी बॉटल और सिपर का यूज करते है। वहीं, ये देखने में भी काफी अच्छे दिखते हैं और जिन्हें ऑफिस, कॉलेज और जिम में आसानी से लेकर जाया जा सकता। ये आपको ज़ेप्टो और ब्लिंकिट पर सिर्फ 400-600 रुपए में मिल जाएंगी और इनको तोहफे के रुप में देना बेहतर हो सकता है।
स्किन केयर कॉम्बो: चमकती स्किन का तोहफा
अगर आपकी बहन को स्किन केयर पसंद है, तो फेस वॉश, मॉइश्चराइजर और फेस मास्क का छोटा सा कॉम्बो गिफ्ट करें। ज़ेप्टो पर लेनिएज और कॉस्मेटिक्स जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स सिर्फ 500-700 रुपए में आसानी से मिल जाते है और जो डेली यूज में इस्तेमाल करने वाली चीज है।
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स: बनाएं खास पल
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स का क्रेज आजकल बहुत है। आप एक मग, कीचेन या फोटो फ्रेम पर अपनी बहन का नाम या आप दोनों की फोटो डलवा सकते हैं। इस तरह के उपहार आपको सिर्फ 200-500 रुपए में मिल जाएंगे और जो आपकी बहन को आपके तोहफे की याद दिलाएगी।
स्लिंग बैग: स्टाइलिश और यूजफुल
आज के समय में अच्छे-अच्छे स्लिंग बैग चल रहे हैं जिन्हें आप अपनी को रक्षाबंधन के उपहार के रूप में दे सकते है। ये बैग अपने आप में बेहद खुबसूरत दिखते हैं जिन्हें ऑफिस और कॉलेज लेकर जाया जा सकता है। इन बैग को आप ब्लिंकिट से 500-1000 रुपए में मंगवा सकते हैं।
चॉकलेट हैंपर: मीठी खुशियां
चॉकलेट्स किसे पसंद नहीं? किट कैट, डार्क चॉकलेट, मिल्क चॉकलेट, व्हाइट चॉकलेट और काजू कतली जैसे मिठाइयों को के स्माल हैंपर ज़ेप्टो और ब्लिंकिट पर 500-1000 रुपए में आसानी से मिल जाएंगे। ये उपहार बहनों को भट ज्यादा पसंद आने वाला है।
फास्ट डिलीवरी का फायदा
ब्लिंकिट और ज़ेप्टो की सबसे खास बात है उनकी 10 मिनट की फास्ट डिलीवरी। आप आखिरी वक्त पर भी ऑर्डर कर सकते हैं, और गिफ्ट आपके दरवाजे पर पहुंच जाएगा। ये दोनों ऐप्स दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में डिलीवरी करते हैं।
क्यों चुनें ये तोहफे?
ये सारे गिफ्ट्स न सिर्फ बजट में हैं, बल्कि आपकी बहन के स्टाइल और जरूरतों को भी पूरा करते हैं। तो इस रक्षाबंधन, ब्लिंकिट और ज़ेप्टो से ऑर्डर करें और अपनी बहन को खुश करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
