Raksha Bandhan Blinkit International Offer: देश की दिग्गज ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने रक्षाबंधन के उत्सव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अब आप ब्लिंकिट के जरिए केवल 10 मिनट में विदेशों में भी राखी या गिफ्ट भेज सकते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

रक्षाबंधन उत्सव में केवल दो दिनों का वक्त रह गया है. सभी लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए है. ऐसे में ब्लिंकिट ने भी इस रक्षाबंधन उत्सव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ब्लिंकिट के सीईओ और को फाउंडर अलबिंदर ढिंडसा ने ऐलान किया है कि उन्होंने ब्लिंकिट पर इंटरनेशनल ऑर्डर्स का फीचर एक्टिवेट कर दिया है.
उन्होंने यह ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया है. इस नए फीचर का इस्तेमाल करके ब्लिंकिट यूजर्स विदेशों में भी राखी और गिफ्ट भेज सकते हैं.
ब्लिंकिट द्वारा यह दावा किया जाता है कि भारत के किसी भी इलाके में डिलीवरी करने पर वे सिर्फ 10 मिनट लेता है. इस नए फीचर में भी ब्लिंकिट ने यही वादा किया है. ब्लिंकिट ने कहा है कि यूजर्स इस नए फीचर के जरिए विदेशों में भी राखी और गिफ्ट केवल 10 मिनट में पहुंचा सकते हैं.
ब्लिंकिट के जरिए यूजर्स अमेरिका, कनाडा, नीदरलैंड, जर्मनी, फ्रांस और जापान में रह रहे अपने परिवार के सदस्य को 10 मिनट में राखी या गिफ्ट भेज सकते हैं. यह सर्विस 19 अगस्त तक उपलब्ध है.
2013 में शुरू हुआ था ब्लिंकिट
ब्लिंकिट की शुरुआत 2013 में ग्रोफर्स नाम से की गई थी. इसे अलबिंदर ढिंडसा और सौरभ कुमार ने शुरू किया था. इसकी शुरुआत दिल्ली एनसीआर में की गई थी. अगस्त 2021 में कंपनी ने 12 शहरों में 10 मिनट में डिलीवरी करना शुरू कर दिया.
13 दिसंबर 2021 को इसका नाम बदलकर ब्लिंकिट रखा गया था और अगस्त 2022 मेंं जोमैटो ने इसे खरीद लिया. जोमैटो ने इसे 56.8 करोड़ डॉलर में खरीदा था.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
