Raksha bandhan 2023 : देश में केन्द्र और राज्य सरकार की तरफ से बेटियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। ये योजनाएं लड़कियों के समाजिक और आर्थिक सुरक्षा पर खास ध्यान देती है। रक्षाबंधन स्पेशल में जानते है ये 5 सरकारी योजनाएं जो बेटियों को सशक्त बनाती है तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।

सुकन्या समृद्धि योजना
इस योजना को भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुरू किया गया है। यह योजना छोटी बचत के लिए है। इस योजना में 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं का खाता खोल सकते हैं। इसमें वार्षिक मिनिमम 250 रु और अधिकतम 1.5 लाख रु का निवेश कर सकते हैं। जब किसी बालिका की 18 से 21 वर्ष की उम्र के बाद शादी होती है, तो यह खाता मैच्योर हो जाता है।
बालिका समृद्धि योजना
यह योजना वर्ष 1997 में शुरू की गई थी। यह योजना बीपीएल कार्ड धारकों को वित्तीय सहयोग करने के लिए शुरू हुई थी। इस योजना में आवेदन करने के लिए एक शर्त है कि बालिका किसी स्कूल में पढ़ती हो। इसके साथ ही बालिका 15 अगस्त 1997 को या उसके बाद जन्मी हो। इसमें बालिका के जन्म पर 500 रु की आर्थिक मदद भी मिलती है। पहली कक्षा से 10वीं तक की बालिकाओं को 300 रु और 1,000 रु शिक्षा पूरी होने तक वजीफा मिलेगा।
उड़ान योजना
सीबीएससी उड़ान योजना शिक्षा मंत्रालय के तहत चलती है। इसमें बालिकाओं के लिए ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही ऑनलाइन पढ़ने की भी सुविधा उपलब्ध है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान
वर्ष 2015 में भारत सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया था। यह बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके जरिए से बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय योजना
वर्ष 2008 में शिक्षा मंत्रालय ने इस योजना को शुरू की थी। सरकार की इस योजना का उद्देश्य माध्यमिक शिक्षा में एससी/एसटी समुदायों की 14 वर्ष से 18 वर्ष की आयु की बालिकाओं की एडमिशन रेट में सुधार कराना है।
इस योजना में एससी/एसटी समुदायों की वे बालिका जो 8वीं कक्षा पास हों। उनके नाम पर 3 हजार रु की फिक्स्ड डिपॉजिट जमा होती है, इसमें मिलने वाला इंट्रेस्ट एकेडमिक अकाउंट में ही जमा हो जाता है। इसकी अवधि 18 वर्ष तक होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications