Rakhi Business Idea: अगर आप घर बैठे कम पैसों में कोई अच्छा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो राखी बनाने का काम आपके लिए बेहतरीन मौका है। रक्षाबंधन का त्योहार करीब है, और इस समय राखियों की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। इस बिजनेस को आप सिर्फ 10,000 रुपए से शुरू करके 3 से 4 गुना तक मुनाफा कमा सकते हैं।

देशी राखियों का बढ़ा क्रेज
चाइनीज राखियों का असर अब बाजार में पहले जैसा नहीं रहा। अब ग्राहक देश में बनी राखियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इससे स्थानीय राखी बनाने वालों को अच्छा फायदा मिल रहा है। आप भी इस मौके का फायदा उठाकर अपनी बनाई हुई यूनिक राखियां बेच सकते हैं।
राखी मार्केट कितना बड़ा है?
हर साल रक्षाबंधन से पहले राखियों का कारोबार तेजी से बढ़ता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में राखियों का बाजार अब 10,000 रुपए करोड़ के पार पहुंच गया है। इससे साफ है कि इस फेस्टिव सीजन में यह छोटा सा बिजनेस भी बड़ी कमाई दिला सकता है।
शुरुआत के लिए क्या चाहिए?
राखी बनाने का काम आसान है और इसे आप अपने घर में ही कर सकते हैं। इसमें जरूरत होती है:
रेशमी धागा
मोती, पत्थर, बीड्स
गोंद, ग्लू गन, कैंची, सुई
पैकिंग के लिए कवर और गिफ्ट बॉक्स
इन सभी चीजों की खरीदारी आप लोकल मार्केट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कर सकते हैं।
बजट का सही इस्तेमाल कैसे करें?
₹10,000 के बजट को इस तरह बांट सकते हैं
₹5,000-6,000 में खरीदें कच्चा माल
₹1,000-2,000 खर्च करें पैकिंग और जरूरी टूल्स पर
₹2,000 तक खर्च करें प्रचार जैसे सोशल मीडिया ऐड्स या फ्लायर्स पर
कैसे बनाएं राखी आसान तरीका
आप शुरुआत नार्मल धागे वाली राखियों से कर सकते हैं। कुछ रंग-बिरंगे धागे, मोती और थोड़ा गोंद लगाकर आप खूबसूरत राखियां बना सकते हैं। बच्चों के लिए कार्टून राखी, युवाओं के लिए डिजाइनर राखी और महिलाओं के लिए ब्रेसलेट राखी जैसी थीम पर भी काम कर सकते हैं।
एक साधारण राखी की लागत सिर्फ ₹5-₹10 आती है, जबकि यह बाजार में ₹30-₹50 में बिक सकती है। अगर डिजाइन और क्वालिटी बढ़ाएं, तो ये राखियां ₹70-₹100 में भी आसानी से बिकती हैं।
बिक्री कहां और कैसे करें?
ऑफलाइन:
आसपास की दुकानों, बुटीक, जनरल स्टोर में सप्लाई करें
हाट बाजार या मेला में स्टॉल लगाएं
ऑनलाइन:
Amazon, Flipkart, Meesho जैसी साइट्स पर बेचें
Instagram या Facebook पर अपना पेज बनाकर बेच सकते हैं
कमाई का पूरा हिसाब
मान लीजिए आपने ₹1,000 में 100 राखियां बनाईं। अगर एक राखी ₹30 में बिकती है, तो आपको ₹3,000 मिलेंगे।इस हिसाब से ₹10,000 के निवेश से आप ₹30,000-₹40,000 तक कमा सकते हैं। अगर आप क्रिएटिविटी के साथ अलग-अलग डिजाइनों की राखियां बनाएंगे, तो आपकी कमाई और भी ज्यादा हो सकती है।
एक अच्छा मौका छोटे व्यापार के लिए
राखी का यह सीजन आपके लिए अच्छा बिजनेस करने का समय है। इस काम में न मशीन की जरूरत है, न ज़्यादा जगह की। बस थोड़ी मेहनत, समय और क्रिएटिव सोच के साथ आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
