नई दिल्ली, अगस्त 14। भारत वारन वफे के नाम से मशहूर बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। केवल 5000 रुपये से करीब 43.39 हजार करोड़ रुपये का रुपये का सफर उन्होंने देखते देखते हासिल कर दिया था। राकेश झुनझुनवाला की उम्र 62 साल थी। उन्होंने पिछले हफ्ते ही 'अकासा' एयरलाइन के साथ एविएशन सेक्टर में सफर शुरू किया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके शोक जताया है।

1985 में शेयर बाजार में हुए थे सक्रिय
राकेश झुनझुनवाला सफल कहानी की शुरुआत महज 5000 रुपये से हुई थी। वहीं 5000 करोड़ बढ़कर आज करीब 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो गए हैं। 1985 में मुंबई के शेयर बाजार में कदम रखने वाले राकेश झुनझुनवाला अपने पिता से प्रेरणा लेकर याहं आए थे। जब उन्होंने स्टॉक मार्केट में पैसे लगाने का मन बनाया, तो पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके अलावा यह सलाह दी कि इसके लिए वो अपने किसी दोस्त से पैसे भी न लें। झुनझुनवाला से उस समय पिता ने कहा था कि अगर तुम शेयर बाजार में उतरना चाहते हो, तो इसके लिए पैसा खुद की मेहनत से कमाओ।
5 जुलाई को था उनका जन्मदिन
5 जुलाई को उनका जन्मदिन था। आज उनके अचानक नहीं रहने की खबर ने पूरे देश में शोक का माहोल है। झुनझुनझुनवाला के बारे में माना जाता है कि वह अगर मिट्टी भी छू लें तो सोना बन जाती है। यही कारण है कि हरदम शेयर बाजार में इस बात की चर्चा रहती थी कि उन्होंने कहां निवेश किया और कहां से निवेश निकाल लिया।

सीए की डिग्री थी उनके पास
राकेश झुनझुनवाला ने कॉलेज में पढ़ते हुए ही शेयर बाजार में निवेश शुरू कर दिया था। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट से उन्होंने सीए की डिग्री भी ली थी। लेकिन उन्होंने इस डिग्री को अपना पेशन में इस्तेमाल किया और आज रिजल्ट सभी के सामने है।
RARE एंटरप्राइजेज था उनकी निवेश कंपनी का नाम
राकेश झुनझुनवाला ने RARE एंटरप्राइजेज नाम की एक निजी ट्रेडिंग फर्म बनाई थी। इसकी शुरूआत उन्होंने 2003 में की थी। इस कंपनी के पहले दो शब्द 'RA' उनके नाम पर थे। वहीं, 'RE' उनकी पत्नी रेखा के नाम पर थे। हाल में राकेश झुनझुनवाला ने एविएशन इंडस्ट्री में भी कदम रखा था।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications